झारखंड अंडर 16 टेनिस बाल क्रिकेट टीम चयन को ट्रायल

फागु महतो उच्च विद्यालय कपुरिया के मैदान में झारखंड अंडर 16 टेनिस बाल क्रिकट टीम चयन के लिए ट्रायल लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:06 PM (IST)
झारखंड अंडर 16 टेनिस बाल क्रिकेट टीम चयन को ट्रायल
झारखंड अंडर 16 टेनिस बाल क्रिकेट टीम चयन को ट्रायल

संस, सिजुआ: फागु महतो उच्च विद्यालय कपुरिया के मैदान में झारखंड अंडर 16 टेनिस बाल क्रिकट टीम गठन के लिए बुधवार को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। संभावित सूची में 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। संघ के राज्य महासचिव अजय कुमार साव ने बताया कि इसी मैदान में दो दिसंबर से दो दिवसीय कैंप शिविर लगेगा। संभावित खिलाड़ियों को शिविर में भाग लेने को कहा गया है। 17 सदस्यीय फाइनल टीम की घोषणा 14 दिसंबर को की जाएगी। टीम 16 से 19 दिसंबर तक यूपी के बारांबकी में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। चयन प्रक्रिया में दीपू बाऊरी, सरफराज अहमद, साजन कुमार, अजय रजक आदि का सक्रिय योगदान रहा।

संभावित सूची में पीयूष कुमार, मोहन कुमार महतो, अजय कुमार महतो, संदीप सिंह, संजय महतो, अर्जुन कुमार महतो, करण कुमार महतो, अमरजीत कुमार यादव, सुधांशु कुमार, अभिषेक सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुमित कांडूलन, अभिषेक कुमार, करण कुमार महतो, जोगेश्वर कुमार महतो, सोमनाथ सिंह, तरुण कुमार सिंह, नीरज कुमार महतो, निखिल कुमार महतो, जितेंद्र कुमार महतो, साकिब अंसारी, अवधेश कुमार महतो, अभिषेक कुमार बाउरी, संजय कुमार महतो, विशाल कुमार महतो, विजय कुमार महतो, कृष्णा महतो, सोहन कुमार, सूरज कुमार, धर्म वीर महतो, सौरभ कुमार, विकास कुमार महतो, राहुल कुमार, पीयूष हजारी, सोहेल अंसारी, विक्की कुमार शामिल हैं।

-----------------

झारखंड थ्रो बाल संघ की बैठक

संस, जामाडोबा : न्यू एन्जेल्स होम स्कूल में झारखंड थ्रोबाल संघ की बैठक शब्बीर अख्तर की अध्यक्षता में हुई। झारखंड थ्रोबाल संघ के महासचिव संतोष कुमार सिंह ने संघ की ओर से फेडरेशन कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन को सफल बनाने के लिए डाक्टर पीके सिंह निदेशक सिफर धनबाद, डाक्टर आरएन चौबे निदेशक जेएनएमएस स्कूल, प्राचर्या रुना दुबे, आरके सिंह, विनय सिंह सहित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश यादव, डाक्टर एमके ठाकुर, कोषाध्यक्ष एनके शर्मा, सहसचिव सिद्धार्थ कर्मकार, नंदन सिंह, अरविद सिंह, अजय चौबे, राहुल आनंद, नियाज अहमद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी