गर आप भी चलती बाइक पर वीडियो बनाने का स्टंट करते हैं तो जान लीजिए, फैजुल और साजिद जैसा हो सकता हस्र Dhanbad News

धनबाद-बोकारो मुख्य रोड पर परसिया के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की माैत हो गई। इक युवक वासेपुर का था तो दूसरा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। चलती बाइक पर वीडियो बना रहे थे। इसी दाैरान हादसा हो गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:20 AM (IST)
गर आप भी चलती बाइक पर वीडियो बनाने का स्टंट करते हैं तो जान लीजिए, फैजुल और साजिद जैसा हो सकता हस्र Dhanbad News
जानलेवा हो सकता चलती बाइक पर वीडियो बनाने का स्टंट ( सांकेतिक फोटो)।

पुटकी, जेएनएन। पुटकी थाना क्षेत्र के धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क पर परसिया पुल के पास बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बाइक के आपस में जोरदार टक्कर में दो की मौत और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुटकी पुलिस ने एसएनएमएमसीएच धनबाद में भरती कराया। जहां फैजुल इस्लाम मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल एवं सुफियान साजिद उर्फ मोशिन कमर मखदुमि रोड, वासेपुर को मिशन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ यामाहा में सवार घायल टाटा जामाडोबा कर्मी अफसर अंसारी का पुत्र शदाब अंसारी को टाटा जमशेदपुर रेफर किया गया है। मृतक मोशीन अंसारी जबकि घायलों में राजेन्द्र हरि एवं संजय हरि दोनों लोयाबाद पावर हाउस शामिल है।

तीन बाइक पर सवार युवक कर रहे थे स्टंट

तीनों बाइक महुदा की ओर से धनबाद की ओर आ रहे थे, लोगों के अनुसार यामाहा आर - 15 संख्या जेएच 10 सीई/2111 से मौशीन एवं शदाब टिकी विडियो बनाते हुए बाइक को काफी तेज रफ्तार से चलाते हुए स्टंट कर रहा था। जैसे ही यमहा परसिया पुल के पास पहुंचा आगे चल रहे बाइक सवार फैजुल इस्लाम सुपर स्पेल्डर डब्ल्यूबी 58 एएल/ 3388 को जोरदार टक्कर मार दिया। इसके पश्चात उससे आगे चल रहे स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दिया। जिनसे तीनों बाइक सवार पांचों व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यामहा और स्प्लेंडर के परखच्चे उड़ गए। राजेन्द्र एवं संजय को प्राथमिक उपचार के बाद एनएमएमसीएच से छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार फैजुल चास बोकारो में स्टील सामानों की फेरी कर लौट रहा था, फैजुल को एक माह का एक बेटा है। उसके घर मुर्शिदाबाद खबर पहुंचते ही मातम पसर गया।

बाइक पर स्टंट व वीडियो बनाना जानलेवा

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौसीन के रेसिंग यामाहा बाइक के आगे मोबाइल स्टैंड लगा था और वो उसी में स्टंट करते हुए वो ऑनलाइन वीडियो मेकिंग कर रहा था। इसी चक्कर में गाड़ी का अनियंत्रित हो गई और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और उसकी जान चली गई।

chat bot
आपका साथी