Indian Railways Update: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से पीडीडीयू तक 130 की स्पीड से दाैड़ेंगी ट्रेनें, टाइम-टेबल में हो सकता आंशिक बदलाव

रफ्तार बढ़ने के साथ ही इनके टाइम टेबल में भी फेरबदल की संभावना है। हालांकि रेलवे ने टाइम टेबल में संशोधन को लेकर अब तक सूचना जारी नहीं की है। फिलहाल दोनों ट्रेनों को जून तक ही चलाने की घोषणा हुई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 02:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 02:44 PM (IST)
Indian Railways Update: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से पीडीडीयू तक 130 की स्पीड से दाैड़ेंगी ट्रेनें, टाइम-टेबल में हो सकता आंशिक बदलाव
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष जंक्शन ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के धनबाद से उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष जंक्शन (PDDU) मुगलसराय तक ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। धनबाद से खुलने और पश्चिम बंगाल से आनेवाली ट्रेनें इसी रफ्तार से चल भी रही हैं। रफ्तार में इजाफा के साथ ही टाइम टेबल में भी संशोधन हुआ है। अब इसी तर्ज पर रांची और आद्रा की ओर से आनेवाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी धनबाद रेल मंडल ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है। स्पेशल बनकर पटरी पर उतरीं हटिया-आनंदविहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और सांतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस अब 130 की रफ्तार से चलेंगी। बुधवार को धनबाद रेल मंडल के परिचालन विभाग की ओर से दोनों ट्रेनों की गति बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया। गोमो होकर चलने वाली ट्रेनें गोमो से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक अधिकतम 130 की गति से चलेंगी।

टाइम टेबल में आंशिक बदलवा होगा

रफ्तार बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के टाइम टेबल में भी फेरबदल की संभावना है। हालांकि रेलवे ने टाइम टेबल में संशोधन को लेकर अब तक सूचना जारी नहीं की है। फिलहाल दोनों ट्रेनों को जून तक ही चलाने की घोषणा हुई है। ऐसी संभावना है कि जुलाई में परिस्थिति के अनुसार अगर इनके फेरे में बढ़ोतरी हुई तो टाइम टेबल में संशोधन किया जा सकता है।

घाट सेक्शन पर 45 किमी ही रहेगी अधिकतम गति

ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे होने के बाद भी कोडरमा से गया के बीच पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरे घाट सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम गति 45 किमी प्रति घंटे ही रहेगी। पिछले दिनों इस रेल मार्ग पर भूस्खलन के दौरान पहाड़ी चट्टानों के गिरने से नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस टकरा गई थी जिससे इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। रेलवे भूस्खलन के गिरने वाले चट्टानों से रेल परिचालन प्रभावित न हो इसको उपाय तलाश रही है। पर तब तक ट्रेनें सीमित गति से ही चलेंगी।

chat bot
आपका साथी