मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू Dhanbad News

मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सदर प्रांगण स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉक्टर और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। प्रशिक्षण में रांची के दो प्रशिक्षक पहुंचे हैं। विभाग के कंसलटेंट रमेश कुमार ने बताया कि मलेरिया नियंत्रण के लिए जिले में मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरित की जा रही हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 03:14 PM (IST)
मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू Dhanbad News
बुधवार को सदर प्रांगण स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉक्टर और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सदर प्रांगण स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉक्टर और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। प्रशिक्षण में रांची के दो प्रशिक्षक पहुंचे हैं। जिला मलेरिया विभाग के कंसलटेंट रमेश कुमार ने बताया कि मलेरिया नियंत्रण के लिए जिले में मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरित की जा रही हैं।

जिले में लगभग 83000 मछरदानी आए हैं। सभी प्रखंडों में ऐसे भेजे गए। इसके साथ ही क्षेत्रों में मलेरिया कलेक्शन जांच के लिए किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बताया गया कि इस वर्ष मदरिया से एक व्यक्ति की भी जान नहीं गई है। मलेरिया का संक्रमण भी बेहद कम रहा है।

रमेश ने बताया कि फरवरी से जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन चलना है। इसमें जिले की तमाम आबादी को फाइलेरिया की दवा डीएसई और एल्बेंडाजोल खिलानी है। इसके लिए तमाम तैयारियां प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर शुरू की जा रही हैं।

सभी प्रखंडों से मांगे गए हैं लिस्ट

सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों से लाभुकों को खिलाए जाने वाली दवाई के बाबत सूची मांगी गई है। इस काम में आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहियाओं को भी लगाया गया है। सहिया भी घर जा जाकर लोगों को यह दवा खिलाएंगे। हालांकि इसमें मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।

जिला स्तर पर प्रशिक्षण के बाद प्रखंड स्तर पर होगा कार्यक्रम

जिला स्तर पर प्रशिक्षण होने के बाद इसे प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा। बैठक में सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सक, कार्यक्रम प्रबंधक, अकाउंट मैनेजर कार्यक्रम समन्वयक समेत तमाम डॉक्टर और कर्मचारी शामिल है।

chat bot
आपका साथी