प्रशिक्षित हो स्वावलंबी बनेंगी राजगंज की महिलाएं

संवाद सहयोगी राजगंज महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए राजगंज पंचायत सचिवालय में संकुल स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:33 PM (IST)
प्रशिक्षित हो स्वावलंबी बनेंगी राजगंज की महिलाएं
प्रशिक्षित हो स्वावलंबी बनेंगी राजगंज की महिलाएं

संवाद सहयोगी, राजगंज: महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए राजगंज पंचायत सचिवालय में संकुल संगठनों का दिया जा रहा प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस अवसर पर आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन थानेदार संतोष कुमार, शंकर किशोर महतो, हलधर महतो, प्रमोद चौरासिया, मुखिया समरी देवी ने संयुक्त रूप से किया। आजीविका महिला संकुलों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और समूह के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। कोआर्डिनेटर चंदन कुमार साव ने बताया कि संकुल में 10 पंचायत शामिल है, जिससे 42 गांव जुड़ा हुआ है। 2 हजार 9 सौ 82 परिवारों में कुल जनसंख्या 10 हजार 8 सौ 66 है, जबकि समूहों की संख्या 214 है। सामुदायिक निवेश निधि, बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए ऋण की राशि एवं समूह से जु से संबंधित अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी गई। सक्रिय महिला सदस्य कौशल्या देवी ने बताया कि सात दिन से रांची से आई सीनियर सीआरपी लक्ष्मी देवी एवं रमिता देवी के द्वारा यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। थानेदार संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

विकट परिस्थितियों में महिला घर की जीविका चला सकती हैं। योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा। हलधर महतो ने कहा कि महिला समाज को आगे बढ़ा सकती हैं। महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ें। मुखिया समरी देवी ने कहा कि महिला को समाज देवी का रूप मानता है, लेकिन जब महिलाएं आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं तो उसपर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाने लगते हैं। इससे महिलाओं को मनोबल नहीं टूटना चाहिए बल्कि आगे बढ़कर जनहित के कार्य में लगे रहना चाहिए।

मौके पर चंदन कुमार साह, सांसद प्रतिनिधि रेखा देवी शेखर महतो, कौशल्या देवी, पूनम देवी, होलिका देवी, गीता देवी, सुनिता देवी पूजा देवी, पूर्णिमा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद थी। महिला समूहों को प्रशिक्षण सीनियर सीआरएफ लक्ष्मी देवी एवं रमिता देवी द्वारा दिया गया।

chat bot
आपका साथी