न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने झारखंड से गोआ जाने वालों का टेंशन खत्म, नहीं रुकेंगे ट्रेन के पहिए

क्रिसमस सेलिब्रेट करने या फिर विंटर वैकेशन मनाने दुनियाभर के तफरीह पसंद लोग गोआ पहुंचेंगे। जाहिर तौर पर उन सैलानियों में झारखंड के पर्यटक भी होंगे। जिन्हें सर्दियों में समुंदर के किनारे सैर सपाटा पसंद है। क्रिसमस पर गोआ पहुंचना तो ठीक है पर वापसी में परेशानी हो रही थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:45 PM (IST)
न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने झारखंड से गोआ जाने वालों का टेंशन खत्म, नहीं रुकेंगे ट्रेन के पहिए
क्रिसमस सेलिब्रेट करने या फिर विंटर वैकेशन मनाने दुनियाभर के तफरीह पसंद लोग गोआ पहुंचेंगे। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: क्रिसमस सेलिब्रेट करने या फिर विंटर वैकेशन मनाने दुनियाभर के तफरीह पसंद लोग गोआ पहुंचेंगे। जाहिर तौर पर उन सैलानियों में झारखंड के पर्यटक भी होंगे। जिन्हें सर्दियों में समुंदर के किनारे सैर सपाटा पसंद है। क्रिसमस पर गोआ पहुंचना तो ठीक है पर वापसी में परेशानी हो रही थी। वजह यह थी कि रेलवे ने झारखंड से गोवा जाने वाली ट्रेन को जनवरी तक ही चलाने की मंजूरी दी थी। गोआ जाने वाले यात्री इस बात से परेशान थे कि क्रिसमस पर गोआ पहुंच तो जाएंगे, पर वापसी के लिए ट्रेन ना होने से उनकी परेशानी बढ़ेगी। झारखंड के धनबाद, बोकारो, रांची, जामताड़ा और देवघर जैसे शहरों में लौटने के लिए उन्हें दूसरा विकल्प ढूंढना होगा। पर रेलवे ने अब यात्रियों को बड़ी राहत दे दी है। गोवा की ट्रेन के पहिए नहीं थामेंगे। जनवरी के बाद भी ट्रेन चलती रहेगी।

बाबा नगरी देवघर से वास्को द गामा के लिए चलती है साप्ताहिक ट्रेन

झारखंड से गोआ को जोड़ने के लिए बाबा नगरी देवघर से वास्को द गामा के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलती है। इस ट्रेन से देवघर के साथ-साथ धनबाद बोकारो और रांची के यात्री भी यात्रियों को भी गोआ पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाती है। वास्को द गामा से जसीडीह तक अभी इस ट्रेन को 28 जनवरी तक और वापसी में जसीडीह से वास्को द गामा के बीच 31 जनवरी तक मंजूरी मिली थी। अब दोनों ओर से रेलवे ने इस ट्रेन को अगले आदेश तक चलाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड से मिले ग्रीन सिग्नल के बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्विटर पर इस ट्रेन के एक्सटेंशन की सूचना जारी कर दी है।

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ आने जाने वालों को भी नया विकल्प

जसीडीह से वास्को द गामा जाने वाली ट्रेन के अस्थाई तौर पर चलने से न सिर्फ गोवा बल्कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ आने जाने वाले यात्रियों को भी साप्ताहिक ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।

फिलहाल 31 जनवरी तक हो रही टिकटों की बुकिंग

जसीडीह से वास्को द गामा जाने वाली ट्रेन में फिलहाल 31 जनवरी तक ही टिकटों की बुकिंग हो रही है। झारखंड की एकलौती ट्रेन होने की वजह से पूरे जनवरी तक सभी श्रेणियों की टिकटें फुल हो चुकी हैं। जल्द ही जनवरी के बाद के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू होगी।

टाइम टेबल

- 17321 वास्को द गामा जसीडीह एक्सप्रेस हर शुक्रवार को वास्को द गामा से तड़के 5:15 पर चलती है। रात 10:50 पर रांची, देर रात 1:40 पर बोकारो, रात 2:56 पर कतरासगढ़ ,तड़के 3:45 पर धनबाद और सुबह 7:00 बजे जसीडीह पहुंचती है।

- 17322 जसीडीह वास्को द गामा एक्सप्रेस जसीडीह से हर सोमवार को दोपहर 1:10 पर खुलती है। शाम 4:15 पर धनबाद, 4:42 पर कतरासगढ़, शाम 6:20 पर बोकारो ,रात 8:55 पर रांची होकर बुधवार को दोपहर 2:40 पर वास्को द गामा पहुंचती है।

chat bot
आपका साथी