किसानों के सम्मान में मैथन में निकाली गई ट्रैक्टर रैली

निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने निरसा के किसानों के समर्थन व सम्मान में खुद ट्रैक्टर के सीट पर बैठ कर मैथन बीएसके कालेज से मैथन एरिया नंबर चार तक भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:55 PM (IST)
किसानों के सम्मान में मैथन में निकाली गई ट्रैक्टर रैली
किसानों के सम्मान में मैथन में निकाली गई ट्रैक्टर रैली

मैथन/ गोविदपुर : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने निरसा के किसानों के समर्थन व सम्मान में खुद ट्रैक्टर के सीट पर बैठ कर मैथन बीएसके कालेज से मैथन एरिया नंबर चार तक भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान में ट्रैक्टर रैली निकाली गई है। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से लाया गया नया कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पौने दस करोड़ किसानों को छह रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। अब तक एक लाख 60 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं।

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के हित के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर मैथन मंडल अध्यक्ष जय शंकर सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष तापस मांझी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल उपाध्यक्ष सत्यम चौबे, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री अफजल खान, उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शौलेन लोहार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जशपाल सिंह, भोला लोहार, प्रकाश सिंह, चकबंदी सिंह, भीम महतो, नितिश तिवारी, दीनबंधु महतो, राजू रजक, सतेंद्र पासवान, कृष्णा सिंह कुशवाहा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर सेवा समर्पण अभियान के तहत धनबाद जिला ग्रामीण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता जया कुमार ने गोविदपुर के बरियो पंचायत के सुगना गांव में पौधारोपण किया। साथ ही इस दौरान जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन एवं फल का वितरण किया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, रंजना शर्मा, राज किशोर महतो, सुनील मंडल, तपन मंडल, सारथी देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी