Valentine's Day 2021: शहर के पार्कों में कोरोना का पहरा, मैथन की वादियों में प्रेमी जोड़ों का कलरव

कोरोना के कारण लाॉकडाउन के समय से ही धनबाद नगर निगम क्षेत्र के पार्क बंद पड़े हैं। ऐसे में प्रेमी जोड़ों के लिए एकांत में दो पल गुजारने के लिए जगह का अभाव है। शहर से दूर मैथन और पंचेत डैम पर प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे पर पहुंच रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 10:34 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 10:34 AM (IST)
Valentine's Day 2021: शहर के पार्कों में कोरोना का पहरा, मैथन की वादियों में प्रेमी जोड़ों का कलरव
मैथन डैम में नाैका विहार का आनंद उठाते पर्यटक ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। इजहार-ए-मोहब्बत का महीना यानी फरवरी। फरवरी में वैलेंटाइन दिन का इंतजार दुनिया भर के कपल्स को बेसब्री से रहता है। अब यह इंतजार की धड़ी खत्म हुई। कई कपल्स ने पहले से ही अपने साथी के साथ इस प्यार के दिन को मनाने का प्लान बना रखा है। शादीशुदा जोड़े भी इन दिनों को उत्साह के साथ मनाते है। खासकर नए शादीशुदा जोड़ों में वैलेंटाइन को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिलते है। इसके लिए शहर के मॉल,  रेस्टोरेंट्स व कपल्स पॉइंट विशेष तौर पर सजाकर तैयार किए गए हैं। लेकिन शहर के कपल्स को इस बात का दुख होगा कि शहर में इस वक्त एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करने के लिए एक भी पार्क खुले नहीं है। कई कपल्स ले लम्बें समय के बाद सोचा था कि पार्क खुल जाएंगे। पर कोरोना के कारण धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क, बेकारबांध तालाब आदि अभी भी बंद हैं। ऐसे में बहुत सारे जोड़ों ने तोपचांची झील, मैथन और पंचेत डैम का रूख किया है। 

मोहब्बत करने वालों को रहता है बेसब्री से इंतजार

मोहब्बत करने वालों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि यह वो दिन है, जिस दिन 

कपल्स व शादीशुदा जोड़े एक दूसरे को प्यार का इजहार करते हैं। अपने दिल में छिपे प्यार के खूबसूरत जज़्बातों को खुले दिल से बयां कर पाते हैं। यूं तो प्यार का इजहार कभी भी किया जा सकता है, लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने प्यार का इजहार करने का एहसास कुछ अलग ही होता है।  तथा एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। 

वैलेंटाइन रिंग की डिमांड अधिक

बाजार गिफ्ट आइटम से पट गए हैं। हर उम्र के लिए उपहार और फूलों की दुकानें सज चुकी हैं। हीरापुर के गिफ्ट दुकानदारों का कहना है कि वेलेंटाइन वीक के पूरे सप्ताह को सेलिब्रेट करने के लिए एक से बढ़कर एक गिफ्ट लाए गए थे। बताया गया कि कोरोना के कारण बिक्री नहीं होगी। लेकिन कप्लस को कौन रोक सकता है। और वैलेंटाइन डे लिए गिफ्ट आइटम की धड़ाधड़ बिक्री हुई। इस वक्त वैलेंटाइन रींग गिफ्ट करने के लिए अधिक डिमांड है।

chat bot
आपका साथी