Dhanbad Corona News: संक्रमण पहुंंचा तोपचांची; थाना प्रभारी हुए संक्रमित... रांची में चल रहा इलाज

तोपचांची थाना प्रभारी सुरेश मुंडा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत काफी खराब थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह काफी तनाव में भी थे। पहले वह रांची सरकारी अस्पताल में थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:32 PM (IST)
Dhanbad Corona News: संक्रमण पहुंंचा तोपचांची; थाना प्रभारी हुए संक्रमित... रांची में चल रहा इलाज
तोपचांची थाना प्रभारी सुरेश मुंडा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : तोपचांची थाना प्रभारी सुरेश मुंडा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत काफी खराब थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह काफी तनाव में भी थे। पहले वह रांची सरकारी अस्पताल में थे लेकिन अब निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत ऐसे थी कि खाना खाना पीना भी छोड़ दिए थे। अस्पताल में नहीं रखने का जिद लगातार कर रहे हैं। जिला से एक पुलिस पदाधिकारी जो उनके साथी भी है। सुरेश मुंडा का हाल जानने के बाद बताया कि कोरोना लगातार पुलिसकर्मियों को भी टारगेट कर रहा है। पिछले 15 दिनों के अंतराल में धनबाद एनएनएमसीएच में दो इंस्पेक्टर की जान कोरोना से जा चुकी है।

सबसे पहले धनसार वस्ताकोला में रहनेवाले स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर जगदेव भगत की मृत्यु कोरोना से हो गई। उसके बाद धनबाद सीबीआई में प्रतिनियुक्त इंस्पेक्टर शिवेंद्र शेखर भी कोरोना की चपेट में आ गए उनकी भी मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। कोरोना किसी को भी नहीं छोड़ रहा है। सुरक्षा में जरा सी भी लापरवाही हुई तो लोग संक्रमित हो जा रहे हैं। पुलिस लगातार लोगों को घर में रहने की सलाह दे रही है बावजूद लोग घर से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों को संक्रमित कर रहा है इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।

chat bot
आपका साथी