Top Dhanbad News of the day, Mon, November 18, 2019, झरिया विधायक संजीव, 30 दुकाने सील, युवक की मौत, महिला मरीज से छेड़खानी, शमशेर करेंगे बगावत

झरिया विधायक संजीव सिंह को चतरा जेल भेजा जाएगा। 30 दुकाने सील। अवैध कोयला खनन के दौरान एक युवक की मौत। महिला मरीज के साथ छेड़खानी। शमशेर कांग्रेस से बगावत करेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:50 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Mon, November 18, 2019, झरिया विधायक संजीव, 30 दुकाने सील, युवक की मौत, महिला मरीज से छेड़खानी, शमशेर करेंगे बगावत
Top Dhanbad News of the day, Mon, November 18, 2019, झरिया विधायक संजीव, 30 दुकाने सील, युवक की मौत, महिला मरीज से छेड़खानी, शमशेर करेंगे बगावत

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधायक संजीव सिंह को धनबाद से चतरा जेल भेजा जाएगा। पुराना बाजार के डीएवी स्कूल के पास जमीन पर कब्जे को दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सभी 30 दुकानों को सील कर दिया गया। अवैध कोयला खनन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जोड़ाफाटक स्थित एक क्लीनिक में इलाज को आई एक महिला मरीज के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। शमशेर आलम ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह को चुनौती देने का फैसला किया है। 

संजीव सिंह को चतरा जेल भेजने का फरमान

झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह को धनबाद से चतरा जेल भेजने का फरमान सुनाया गया है। कारा महानिरीक्षक शशि रंजन ने धनबाद प्रशासन को इसका संदेश भी भेज दिया है। शशि रंजन ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि संजीव सिंह को धनबाद से चतरा जेल ले जाने के मसले पर न्यायालय में आवेदन दिया जाना चाहिए। न्यायालय की अनुमति लेने के बाद इस दिशा में कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।

जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा, प्रशासन ने 30 दुकानों को किया सील

पुराना बाजार के डीएवी स्कूल के पास जमीन के कब्जे को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। जमीन का कब्जा दिलाने पहुंचे दंडाधिकारी को पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स और दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा। इसके बावजूद शाम को दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सभी 30 दुकानों को सील कर दिया गया।

अवैध कोयला खनन में एक की मौत, महिला जख्मी

बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र स्थित बंद कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में रविवार को अवैध कोयला खनन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ खनन कर रही महिला जख्मी हो गई। जानकारी मिलने पर लोदना ओपी के पुलिस अधिकारी सूर्यसेन सांगा, कुजामा परियोजना सुरक्षा अधिकारी केएन जायसवाल व केडी कानू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस तरह की किसी भी घटना से इन्कार किया व इसे अफवाह बताया।

इलाज को पहुंची महिला से छेड़खानी

जोड़ाफाटक स्थित राज क्लीनिक रिसर्च सेंटर में इलाज कराने आई एक महिला मरीज के साथ रविवार देर शाम कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर कुछ लोगों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा किया। भय से पीड़ित महिला मरीज, उसके पति व परिजन काफी देर तक अस्पताल के अंदर कैद रहे। क्लीनिक के डॉ. संजय कुमार ने इसकी सूचना एसपी को दी। इसके बाद बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके पति को सुरक्षित थाना लाई।

शमशेर करेंगे बगावत, कांग्रेस में टिकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह को चुनौती देने का फैसला कर लिया है। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे झरिया के कांग्रेसियों में हलचल मची है। पूर्णिमा को टिकट मिलने के पहले से ही शमशेर झरिया की सभाओं में माफिया परिवार को निशाना बनाते रहे हैं।

chat bot
आपका साथी