Dhanbad Weather Forecast: आज झेलने होंगे धूप के तेवर, कल से पूरे हफ्ते बादल; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने धनबाद में अगले दो तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही 21 अप्रैल को 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:58 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:14 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज झेलने होंगे धूप के तेवर, कल से पूरे हफ्ते बादल; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी
धनबाद शहर के बीच स्थित राजेंद्र सरोवर ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धूप खिली रहेगी। दिन चढ़ने के साथ धूप का तेवर और चढ़ेगा। पूरे दिन उमस भरी गर्मी रहेगी। यहां तक कि रात में भी राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने पहले संकेत दे दिए हैं। इसके बाद बुधवार से मौसम के करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को  गिरिडीह, बोकारो और दुमका समेत उत्तर पूर्वी जिलों में तेज बादल गरजने और आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना है। पड़ोसी जिलों में मौसम बदलने का असर धनबाद में भी दिख सकता है। धनबाद में बुधवार से शनिवार तक बादलों की आवाजाही जारी रहने और धूप छांव की संभावना जताई जा रही है। बादलों के आने जाने से दिन में तेज धूप से राहत मिल जाएगी। बीच-बीच में हल्की फुहारें भी बरस सकती हैं। तेज बारिश होने की संभावना नहीं है।

दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही 21 अप्रैल को 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। 

24 अप्रैल तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23 बुधवार अधिकतम 38 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 36 न्यूनतम 23 शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 23 शनिवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी