Cyclone Yaas Latest Update: तूफान आज लो प्रेशर बनकर कराएगा बारिश, बीच-बीच में सूर्य भगवान के हो भी सकते दर्शन; माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Cyclone Yaas Latest Update धनबाद में 3 दिनों के बाद शुक्रवार को धूप खिलने की संभावना बन रही है। तूफान की सक्रियता के कारण बादल छाए हुए थे। 26 को तूफान के बंगाल और ओडिशा तट से टकराने के दौरान भी यहां आंधी के साथ बारिश हुई।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 07:56 AM (IST)
Cyclone Yaas Latest Update:  तूफान आज लो प्रेशर बनकर कराएगा बारिश, बीच-बीच में सूर्य भगवान के हो भी सकते दर्शन; माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी
चक्रवात से धनबाद में सड़कों पर गिरे पेड़ ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। Cyclone Yaas Latest Update बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान यास पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद झारखंड में प्रवेश कर शिथिल पड़ चुका है। तूफान का खतरा टल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान का डिप्रेशन शुक्रवार की सुबह और कमजोर पड़ गया। अब यह लो प्रेशर में बदल रहा है। हालांकि लो प्रेशर में बदलने के बाद तूफान झारखंड में 28 मई को भी भारी बारिश कराएगा। मौसम विभाग में इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। जिन जगहों पर भारी बारिश होगी वहां झोपड़ियों और पक्के मकानों को क्षति पहुंचने का अनुमान है। संचार व्यवस्था के साथ पक्की सड़कों को भी तेज बारिश से नुकसान पहुंच सकता है।

कुछ समय के लिए धूप खिनने की संभावना

तूफान यास बुधवार की रात डीप डिप्रेशन बनकर झारखंड में प्रवेश किया। बुधवार को पूरी रात आंधी बारिश करा कर गुरुवार को डिप्रेशन में बदल गया। इससे गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे और बारिश भी हुई। कुछ हिस्सों में इससे भारी बारिश हुई। धनबाद, बोकारो, गिरीडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, कोडरमा, दुमका समेत झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में 3 दिनों तक लगातार बारिश हुई। धनबाद समेत कई जिलों में शुक्रवार दिन में कुछ समय के लिए धूप खिलने की संभावना बन रही है। हालांकि लो प्रेशर से तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है।

इस हफ्ते धनबाद में सामान्य से 465 फीसद ज्यादा बारिश

चक्रवात की वजह से धनबाद में इस हफ्ते लगातार बारिश होती रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 से 27 मई के दौरान धनबाद में सामान्य से 465 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों और संताल परगना में भी अच्छी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। बोकारो में सामान्य से 517% गिरिडीह में सामान्य से 251% जामताड़ा में सामान्य से 134%, देवघर 101%, दुमका में 206%, गोड्डा में 167%, साहिबगंज में  172% और पाकुड़ में 185% ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

आज से चढ़ेगा धनबाद का तापमान

धनबाद का तापमान लगातार बारिश से काफी लुढ़क गया है। लागातार बारिश की वजह से 37-38 डिग्री से घटकर 25 डिग्री पर पहुंच गया है। अब शुक्रवार से इसमें बढ़ोतरी होगी। एक जून तक का संभावित तापमान शुक्रवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25 शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25 रविवार अधिकतम 32 न्यूनतम 25 सोमवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25 मंगलवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26

chat bot
आपका साथी