Cyclone Yaas Storm Update: तूफान में उड़े होर्डिंग्स, पेड़ गिरने से सड़कें जाम; जानें कब खत्म होगा 'यास' का असर

Cyclone Yaas Storm Update झारखंड में प्रवेश करने के बाद चक्रवात यास कमजोर पड़ गया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसी तबाही नहीं हुई है। धनबाद में पेड़ सड़कों पर गिरे हैं। होर्डिंग्स उड़ गए हैं। अब बारिश थम गई है। बीच-बीच में बूंदाबंदी हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 06:56 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 03:15 PM (IST)
Cyclone Yaas Storm Update: तूफान में उड़े होर्डिंग्स, पेड़ गिरने से सड़कें जाम; जानें कब खत्म होगा 'यास' का असर
धनबाद शहर के हीरापुर हटिया मोड़ के समीप टूट कर गिरा होर्डिंग ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। Cyclone Yaas Storm Update  झारखंड में प्रवेश करने के बाद कमजोर पड़ा तूफान अभी रांची के आसपास है। रांची के पश्चिमी हिस्से से डीप डिप्रेशन बनकर आगे बढ़ रहा है। तूफान के कमजोर पड़ते ही धनबाद में बारिश थम गई है। हालांकि बीच-बीच में बूंदाबांदी हो रही है। डीप डिप्रेशन का असर यहां अभी भी है जिससे रह-रहकर तेज हवा चल रही है। पूरे आसमान को बादलों ने घेर रखा है। बारिश की भी संभावना बन रही है।  दूसरी ओर, तूफान के कमजोर पड़ने के बाद भी झारखंड समेत पांच राज्यों में भारी बारिश का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 27 और 28 मई को भारी बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया की डीप डिप्रेशन से झारखंड के उत्तरी जिलों में भारी बारिश का खतरा अभी बरकरार है। उत्तर पूर्वी जिलों के संथाल परगना के अंतर्गत आने वाले पाकुड़ और आसपास के जिलों में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

At 1130 hrs IST,DD over south Jharkhand moved nearly northwards,weakened into a Depression and lay centred at over central parts of Jharkhand, 20 km east of Ranchi (Jharkhand) .To move nearly northwards and weaken into a Well Marked Low pressure area during next 12 hours. pic.twitter.com/FgcBjwIqkY— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 27, 2021

रातभर आंधी बारिश ने मचाया उत्पात, कई हिस्सों में पेड़ गिरे, होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त

बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक लगातार हुई बारिश और आंधी ने शहर के कई हिस्सों में उत्पात मचाया। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए और सड़कों का किनारे लगी हार्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।  चक्रवात यास ( Cyclone Yaas) ने धनबाद और आसपास के जिलों में में अपना असर दिखाया है। हालांकि जितनी उम्मीद की जारी थी उतनी तबाही नहीं हुई। सड़कों पर पेड़ गिरे हैं। शहर में सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स के परखचे उड़ गए है।  धनबाद नगर निगम की टीम सड़कों से पेड़ और टूटे हुए होर्डिंग्स को हटाने में लगी है। इसके लिए पहले से क्विक रिस्पांस टीम तैयार थी। दूसरी तरफ अब भी माैसम पहले जैसा बना हुआ है। तेज हवाएं नहीं चल रही हैं। लेकिन बूंदाबांदी जारी है। अंधेरा छाया हुआ है। तूफान से बचाव के लिए हर तरफ उपाय किए गए थे। इस कारण नुकसान हो रोका जा सका है। 

 

रात में गिरे पेड़ को दिन में हटा गया

पेड़ गिरने से बुधवार की रात धनबाद शहर के सिटी सेंटर और रणधीर वर्मा चौक के समीप सड़क जाम हो गया था। गुरुवार सुबह धनबाद नगर निगम के कर्मचारियों ने रास्ता अवरुद्ध किए पेड़ को हटाया। किनारे छोड़ने की जगह ट्रैक्टर पर लादकर दूसरी जगह पहुंचाया गया। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार स्वयं खड़े होकर इसका निरीक्षण करते दिखे। चक्रवात यास के प्रभाव को देखते हुए नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने क्विक रिस्पांस टीम को पहले से अधिक अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। क्विक रिस्पांस टीम के नोडल पदाधिकारी उपनगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह और सहयोगी कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पांचों अंचल धनबाद, झरिया, कतरास, सिंदरी और छाताटांड़ में किसी भी आपदा से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दो जेसीबी, दो सक्शन मशीन, 10 डंपर और निगम के लगभग एक हजार कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं। कहीं से भी कोई भी सूचना मिलने पर काम पर लग जाएंगे।

आपदा के समय इन नंबरों पर करें संपर्क सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त : 7260972777 राजेश कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त : 9431985019 मो अनीस, कार्यपालक पदाधिकारी धनबाद एवं छाताटांड़ : 9122396877 प्रेम प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी कतरास : 8130016531 रणधीर कुमार वर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी झरिया : 8368281460 मीना मिंज, कार्यपालक पदाधिकारी सिंदरी : 7631191901 

28 से तूफान का असर हो जाएगा कम

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जल प्रलय लाने वाले बंगाल की खाड़ी के चक्रवात यास ने झारखंड में भी भारी बारिश कराया। यह तूफान बुधवार-गुरुवार की मध्य रात को  झारखंड में प्रवेश किया। राजय के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के ट्राइ जंक्शन (तीनों जिलों की सीमा) के ऊपर से झारखंड में प्रवेश किया। इससे पूरी रात आंधी-बारिश होती रही। गुरुवार को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। झारखंड में डीप डिप्रेशन के रूप में आनेवाले तूफान 27 मई की सुबह तक डिप्रेशन बन जाएगा। इससे आंधी बारिश होती रहेगी पर पूरे राज्य के प्रभावित होने की संभावना कम है। इसके बाद 28 को तूफान लो प्रेशर बन जाएगा और इसका प्रभाव राज्य के उत्तरी हिस्से में ज्यादा दिखेगा। तूफान के कारण धनबाद और इसके पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में बुधवार को दिनभर बारिश होती रही। बुधवार रात को भी बारिश का सिलसिला चलता रहा। गुरुवार सुबह से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। 28 मई से कम होगा तूफान का असर

बंगाल की खाड़ी में आए तूफान यास का राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज भी असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से झारखंड में इसका प्रभाव कम होने की संभावना है। हालांकि लो प्रेशर के रूप में तूफान के सक्रिय रहने से 31 मई तक धूप छांव के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी।

THE CYCLONIC STORM ‘YAAS’ WEAKENED INTO A DEEP DEPRESSION AND LAY CENTRED AT 2330 HRS IST OF THE 26TH MAY OVER SOUTH JHARKHAND AND ADJOINING NORTH INTERIOR ODISHA. LIKELY TO MOVE NORTHWESTWARDS AND WEAKEN GRADUALLY INTO A DEPRESSION DURING NEXT 12HRS. pic.twitter.com/bVyybkJYaZ

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2021

दोपहर बाद कम हो जाएगा धनबाद पर तूफान का असर

गुरुवार को दोपहर बाद धनबाद पर तूफान का असर कम हो जाएगा। आसमान में बादल रहेंगे पर लगातार बारिश जैसी स्थिति नहीं रहेगी। धनबाद से सटे बोकारो जिले में गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 से 31 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में थम थम कर बारिश होती रहेगी। कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 5.30 बजे डीप डिप्रेशन का खूंटी सीमा के पास पहुंच गया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं इस इलाकों में अति भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सुबह 6.30 पाकुड़ के लिए अलर्ट जारी करके अगले तीन यहां भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

pic.twitter.com/OOOdy98hqv— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2021

आज भी 25 पर रहेगा तापमान, नहीं लगेगी गर्मी

लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। 37-38 डिग्री तक पहुंचा तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरुवार को भी धनबाद का अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर ही रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद भी इस हफ्ते गर्मी कम सताएगी। 

       रविवार तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 25 न्यूनतम 24 शुक्रवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25 शनिवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25 रविवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी