Dhanbad Weather Forecast: अभी थम-थम कर होगी बारिश, अगले हफ्ते फिर अपने लय में लाैटेगा मानसून

Dhanbad Weather Forecast धूप छांव के बीच मौसम बदलने की संभावना बनी रहेगी। अगले हफ्ते से मॉनसून के फिर दस्तक देने की पूरी संभावना है। मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव मानें तो पहले चरण में अरब सागर से आए मानसून की बारिश धनबाद में हो चुकी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 07:47 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 08:41 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: अभी थम-थम कर होगी बारिश, अगले हफ्ते फिर अपने लय में लाैटेगा मानसून
धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी की ऊपर मंडराते बादल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मंगलवार को दोपहर में हुई जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शाम से लेकर देर रात तक गर्मी का एहसास कम हुआ और ठंडी हवाएं चलती रही। बुधवार को भी धूप छांव के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। धनबाद उत्तर पूर्वी हिस्से में ही पड़ता है। इस वजह से धनबाद समेत जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ , गोड्डा और साहिबगंज जिले में 14 और 15 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिन भर बारिश नहीं होगी।

आसमानी बिजली गिरने का खतरा

धूप छांव के बीच मौसम बदलने की संभावना बनी रहेगी। अगले हफ्ते से मॉनसून के फिर दस्तक देने की पूरी संभावना है। मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव मानें तो पहले चरण में अरब सागर से आए मानसून की बारिश धनबाद में हो चुकी है। अब यहां बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसूनी बादल बारिश कराएंगे। खाड़ी के बादलों की आवाजाही 18 जुलाई या उसके बाद से शुरू हो सकती है। इससे कई दिनों तक लगातार थम-थम कर बारिश होने का अनुमान है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल गई है। पूरे हफ्ते तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम ही है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने को लेकर खास सावधानी बरतनी होगी। रविवार 18 जुलाई तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25 शुक्रवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25 शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 24 रविवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी