Dhanbad Weather Alert: मानसूनी माैसम लगातार बदल रहा रंग, 28 तक गरज के साथ बारिश के आसार

धनबाद में गुरुवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप छांव की आंख मिचौली शुरू हुई। कभी धूप निकली तो कभी बादलों के पीछे सूर्य देवता छुप गए। धनबाद और इसके पड़ोसी जिले बोकारो गिरिडीह जामताड़ा में 25 जून को बारिश के आसार हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:14 PM (IST)
Dhanbad Weather Alert: मानसूनी माैसम लगातार बदल रहा रंग, 28 तक गरज के साथ बारिश के आसार
धनबाद में बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में सुबह से ही धूप-छांव की आंख-मिचौनी जारी है। कभी धूप तेवर दिखा रही है तो कभी बादल अपना वजूद कायम कर रहे हैं। धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही चल रही है। दोपहर बाद मौसम के फिर रंग बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई स्थानों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 25 जून को पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। 26 से 28 जून दौरान भी कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

बारिश में अब भी दूसरे पायदान पर धनबाद

मानसूनी बरिश के मामले में धनबाद अब भी दूसरे पायदान पर है। एक से 24 जून के बीच धनबाद में सामान्य बारिश 150.8 एमएम ही होती है। इस बार अब तक 182 फीसद ज्यादा 424.6 एमएम बारिश हो चुकी है। राज्य में सर्वाधिक बारिश वाला दूसरा जिला धनबाद ही है। पहले पायदान पर धनबाद से सटा जामताड़ा जिला है। जामताड़ा में इसी अवधि में सामान्य बारिश 151.7 एमएम की तुलना में अब तक 460.5 एमएम बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 204 प्रतिशत अधिक है। गिरिडीह में 152 फीसद ज्यादा तो बोकारो में 89 फीसद ज्यादा बारिश हुई है।   सोमवार 28 जून तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25 शुक्रवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25 शनिवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25 रविवार अधिकतम 35 न्यूनतम 25 सोमवार अधिकतम 35 न्यूनतम 26

chat bot
आपका साथी