SNMMCH Dhanbad OPD: आज सर्जरी में मिलेंगे डॉ. चाैरसिया, दूसरे विभागों के बाबत यहां जानिए

SNMMCH Dhanbad OPDओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 830 बजे शुरू हो जाता है। यहां आने वाले मरीजों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित विभाग के लिए पर्ची जारी की जाती है। इसके बाद विभागों में डॉक्टर देखते हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 08:50 AM (IST)
SNMMCH Dhanbad OPD: आज सर्जरी में मिलेंगे डॉ. चाैरसिया, दूसरे विभागों के बाबत यहां जानिए
ओपीडी में अलग से शुगर के मरीजों की जांच होती है ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) के ओपीडी में सोमवार को सर्जरी ओपीडी में डॉ एसके चौरसिया मरीजों को देखेंगे। जबकि मेडिसिन में डॉ यूके ओझा मरीजों को देखेंगे। मरीजों के देखने के लिए ओपीडी दो समय में चल रहा है। पहला ओपीडी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चल रहा है। कोई दूसरा ओपीडी शाम 3 बजे से 5 बजे तक चल रहा है। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे शुरू हो जा रहे हैं। यहां आने वाले मरीजों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित विभाग के लिए पर्ची जारी की जा रही है। इसके बाद रोगी को संबंधित विभाग में जाना पड़ता है। सोमवार को ज्यादा भीड़ होती है। 

आज अलग में बीपी सुगर जांच

सोमवार को अलग से बीपी सुगर की जांच होती है। इसके लिए पंजीयन करना अनिवार्य होता है। यह जांच मेडिसिन ओपीडी से सटे कमरे में होता है। 

आज यह डॉक्टर रहेंगे ओपीडी में

मेडिसिन : डॉ यूके ओझा  हड्डी रोग  : डॉ वीपी सिन्हा  सर्जरी : डॉ एस के चौरसिया  नेत्र रोग : डॉ यूएस सिंह  स्त्री एवं प्रसूति रोग : डॉ प्रतिभा राय  शिशु रोग : डॉ केके चौधरी  मनोचिकित्सा : डॉ शिल्पी कुमारी  दंत : डॉ एफ आजम  चर्म रोग : डॉ एसके मंडल  नशा विमुक्ति केंद्र : डॉ विभूतिनाथ
chat bot
आपका साथी