SNMMCH Dhanbad OPD: आज हड्डी रोग विभाग में मरीजों को देखेंगे डॉ. आरएन चाैधरी, सुगर के लिए अलग से व्यवस्था

हड्डी रोग में डॉ आरएन चौधरी स्त्री एवं प्रसव रोग में डॉ शशि लाल मरीज देखेंगे। इसके साथ अन्य ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देखेंगे। मरीजों के देखने के लिए ओपीडी दो पाली में चल रहा है। 3 बजे तक मरीजों को देखा जाता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 09:32 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 09:32 AM (IST)
SNMMCH Dhanbad OPD: आज हड्डी रोग विभाग में मरीजों को देखेंगे डॉ. आरएन चाैधरी, सुगर के लिए अलग से व्यवस्था
एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में दो पाली में मरीजों को देखा जाता है ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में नेत्र रोग ओपीडी में डॉ. रजनीकांत सिन्हा  की यूनिट मरीजों को देखेंगे। हड्डी रोग में डॉ आरएन चौधरी, स्त्री एवं प्रसव रोग में डॉ शशि लाल मरीज देखेंगे। इसके साथ अन्य ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देखेंगे। मरीजों के देखने के लिए ओपीडी दो पाली में चल रहा है। पहली पाली का ओपीडी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चल रहा है। वहीं दूसरी पाली का ओपीडी शाम 3 बजे से 5 बजे तक चल रहा है। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे शुरू हो जा रहे हैं। मेडिसिन और स्री एवं प्रसव रोग, सर्जरी, शिशु रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही हैं। 

 

आज बीपी सुगर की अलग जांच

मंगलवार को ओपीडी में अलग से बीपी सुगर के मरीजों की जांच की जाती है। इसके लिए अलग से चिकित्सकों कि टीम तैनात हैं। 

आज यह डॉक्टर रहेंगे ओपीडी में  मेडिसिन : डॉ एआई अंसारी हड्डी रोग  : डॉ आरएन चौधरी  सर्जरी : डॉ एस के चौरसिया  नेत्र रोग : डॉ रजनीकांत सिन्हा  स्त्री एवं प्रसूति रोग : डॉ शशि लाल  शिशु रोग : डॉ केके चौधरी  मनोचिकित्सा : डॉ शिल्पी कुमारी  दंत : डॉ एफ आजम  चर्म रोग : डॉ एसके मंडल  नशा विमुक्ति केंद्र : डॉ विभूतिनाथ

chat bot
आपका साथी