SNMMCH Dhanbad OPD: स्त्री रोग विभाग में आज डॉ. प्रतिभा राय की ड्यूटी, और भी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवा

मेडिसिन ओपीडी में मरीजों के लिए अलग सेवा है। खासकर बीपी व सुगर के मरीजों की जांच की अलग सेवा दी जा रही है। ऐसे मरीजों कर लिए चिकित्सक बैठ रहे हैं जांच से लेकर इलाज और काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 10:23 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 10:23 AM (IST)
SNMMCH Dhanbad OPD: स्त्री रोग विभाग में आज डॉ. प्रतिभा राय की ड्यूटी, और भी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवा
एसएनएमएमसीएच धनबाद में सुबह नाै बजे से 3 बजे तक ओपीडी चलता है ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में शनिवार को स्त्री रोग विभाग में डॉ. प्रतिभा राय बैठेंगी। चर्म रोग में डॉ. एसके मंडल देखेंगे। मरीजों के देखने के लिए ओपीडी दो समय में चल रहा है। पहला ओपीडी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चल रहा है। कोई दूसरा ओपीडी शाम 3 बजे से 5 बजे तक चल रहा है। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू होता है। यहां आने वाले मरीजों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित विभाग के लिए पर्ची जारी की जा रही है।

बीपी सुगर की अलग जांच

मेडिसिन ओपीडी में मरीजों के लिए अलग सेवा है। खासकर बीपी व सुगर के मरीजों की जांच की अलग सेवा दी जा रही है। ऐसे मरीजों कर लिए चिकित्सक बैठ रहे हैं, जांच से लेकर इलाज और काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

आज यह डॉक्टर रहेंगे ओपीडी में

मेडिसिन : डॉ. यूके ओझा हड्डी रोग  : डॉ. डीपी भूषण सर्जरी : डॉ. एस के चौरसिया नेत्र रोग : डॉ. रजनीकांत सिन्हा स्त्री एवं प्रसूति रोग : डॉ. प्रतिभा राय शिशु रोग : डॉ. केके चौधरी मनोचिकित्सा : डॉ. शिल्पी कुमारी दंत : डॉ. एफ आजम चर्म रोग : डॉ. एसके मंडल नशा विमुक्ति केंद्र: डॉ. विभूतिनाथ
chat bot
आपका साथी