Dhanbad Weather Forecast: घर से छाता लेकर ही निकलें, आज उत्तर पूर्वी जिलों में धनबाद सबसे गर्म

Dhanbad Weather Forecast अगले तीन चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 5 से 7 तो न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ा रहेगा। बदलते मौसम को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। सुबह दफ्तर या बाजार जाने के लिए छाता साथ रख लेना बेहतर होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:53 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: घर से छाता लेकर ही निकलें, आज उत्तर पूर्वी जिलों में धनबाद सबसे गर्म
शनिवार सुबह धनबाद में सूर्योदय का एक नजारा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। शनिवार से धनबाद का मौसम और गर्म होने जा रहा है। उत्तर पूर्वी जिलों में धनबाद आज सबसे गर्म रहेगा। ऐसा वर्षों बाद हुआ है कि जब फरवरी में तापमान बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग से जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है कि शनिवार को झारखंड के कई जिलों में तापमान चढ़ा रहेगा। इनमें उत्तर पूर्वी जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी धनबाद में रहेगी। जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज  और धनबाद उत्तर पूर्वी जिलों में आते हैं। इसके साथ ही गिरिडीह और बोकारो जिले भी धनबाद से सटे हुए हैं। इन तमाम जिलों से ज्यादा तापमान धनबाद में रहेगा।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने वाले जिलों में पीले और 33 से 35 डिग्री रहने वाले जिलों को नारंगी रंग में दर्शाया है। अगले तीन चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम  तापमान 5 से 7 तो न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ा रहेगा। बदलते मौसम को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। सुबह दफ्तर या बाजार जाने के लिए छाता साथ रख लेना बेहतर होगा।

दो मार्च तक का संभावित तापमान शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 16 रविवार अधिकतम 36 न्यूनतम 15 सोमवार अधिकतम 37  न्यूनतम 15 मंगलवार अधिकतम 37 न्यूनतम 16

chat bot
आपका साथी