एलटीटी-रांची स्पेशल Train का बदला समय; 35 मिनट पहले पहुंचाएगी Gomo...बाकी जगहों की यहां देख‍िए पूरी ल‍िस्‍ट

मुंबई से झारखंड लौटने वाले यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक से रांची आने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के टाइम टेबल में फेरबदल किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चंद्रपुरा तक इस ट्रेन का टाइम टेबल बदल गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:23 AM (IST)
एलटीटी-रांची स्पेशल Train का बदला समय; 35 मिनट पहले पहुंचाएगी Gomo...बाकी जगहों की यहां देख‍िए पूरी ल‍िस्‍ट
मुंबई से झारखंड लौटने वाले यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: मुंबई से झारखंड लौटने वाले यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक से रांची आने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के टाइम टेबल में फेरबदल किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चंद्रपुरा तक इस ट्रेन का टाइम टेबल बदल गया है। टाइम टेबल में बदलाव के साथ ही ट्रेन अब 35 मिनट पहले गोमो और लगभग एक घंटे पहले चंद्रपुरा पहुंचेगी। इसके साथ ही गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड समेत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चंद्रपुरा के बीच सभी स्टेशनों के टाइम टेबल बदल गए हैं। रेलवे की व्यवस्था 23 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी। कल के टाइम टेबल में बदलाव सिर्फ लोकमान्य तिलक से रांची जाने वाली ट्रेन में होगा। रांची से खुलने वाली ट्रेन का टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग चुका है। इस वजह से हजारों की संख्या में प्रवासी कामगार एवं अन्य लोग महाराष्ट्र छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी काफी संख्या में प्रवासी कामगार लौट रहे हैं। प्रवासी कामगारों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेलवे महाराष्ट्र से अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है। 

 देखें टाइम टाइम में हुए बदलाव 

पीडीडीयू 

पहले रात 8:38 अब रात 9:15

गया

पहले रात 11:35 अब रात 12:10

कोडरमा 

पहले रात 1:10 अब रात 1:24

गोमो 

पहले तड़के 3:15 अब रात 2:240

चंद्रपुरा 

पहले तड़के 4:12 अब तड़के 3:16

chat bot
आपका साथी