Dhanbad Weather Forecast: आज भी मौसम बदलने के संकेत, इन इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बरसेंगी फुहारें

Dhanbad Jharkhand Weather Forecast मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने 15 मई तक फिजा में ठंडक बनी रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को बारिश के आसार बरकरार हैं। आसमान में बादल रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:53 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज भी मौसम बदलने के संकेत, इन इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बरसेंगी फुहारें
सोमवार सुबह धनबाद में सूर्योदय का एक नजारा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad, Jharkhand Weather Forecast Alert रविवार को जहां सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा वहीं सोमवार को भी आबोहवा में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग की मानें तो धनबाद में बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने और फुहारें बरसने की संभावना है। धनबाद के साथ ही इससे सटे बोकारो और गिरिडीह में भी आंधी और बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों के मौसम बदलने की संभावना जताई है। पहले सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। पर रविवार को आबोहवा बदलने से तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से इस हफ्ते भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 13 मई तक बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान जताया  है। दूसरी ओर, मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने 15 मई तक फिजा में ठंडक बनी रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को बारिश के आसार बरकरार हैं। आसमान में बादल रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

13 मई तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21 मंगलवार अधिकतम 35 न्यूनतम 22 बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22 गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22   

बदलते मौसम में रखें सेहत पर विशेष नजर

 चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के साथ सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। खाने-पीने से लेकर बाहर निकले के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। साफ पानी का इस्तेमाल करें। काट कर रखे हुए फल का उपयोग न करें। गर्म पानी का सेवन करें। अपने हाथों को साफ रखें। बाहर निकलने के दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। बिना मास्क के बाहर नहीं निकलें। किसी भी तरह का शारीरिक बदलाव होने पर चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी