नुनू़डीह में दो बाइक की भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

संवाद सहयोगी चासनाला सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनूडीह मोड़ समीप गुरुवार की देर रात विपरीत दिश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:52 PM (IST)
नुनू़डीह में दो बाइक की भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर
नुनू़डीह में दो बाइक की भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, चासनाला : सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनूडीह मोड़ समीप गुरुवार की देर रात विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बरारी बागडिगी दुर्गा मंदिर समीप निवासी 28 वर्षीय आकाश बाउरी, 22 वर्षीय शिवा भुइयां व नुनूडीह निवासी 22 वर्षीय विष्णु कुमार माथुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने घायल आकाश बाउरी व शिवा बाउरी को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ा प्राथमिक उपचार के बाद बेहद गंभीर स्थिति देखते हुए आकाश बाउरी को धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहा उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी ओर नुनूडीह निवासी विष्णु कुमार को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरारी बागडिगी निवासी आकाश बाउरी व शिवा भुइंया अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से सिन्दरी से अपने घर जा रहा था। नुनूडीह निवासी विष्णु माथुर अपने मोटरसाइकिल से डिगवाडीह से अपने घर आ रहा था। तभी नुनूडीह मोड़ समीप दोनों मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली व दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गए। तेज गति में बाइक होने की वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। आसपास के लोग दौड़े व घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। स्वजनों को भी सूचना दी गई।

chat bot
आपका साथी