Kia Showroom Barwaadda बमकांड में शामिल कुंदन समेत अमन के तीन गुर्गे धराए

जिस दिन किया मोटर्स शोरूम में बम फेंकने की घटना हुई थी उस दिन कुंदन ही बाइक चला रहा था। वहीं उसके पीछे बैठे बोकारो निवासी अरुण कुमार ने बम फेंका था। अरुण सहित छह लोगों की इस मामले में पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:20 AM (IST)
Kia Showroom Barwaadda बमकांड में शामिल कुंदन समेत अमन के तीन गुर्गे धराए
बम फेंकने के दाैरान कुंदन चला रहा था बाइक ( फोइल फोटो)।

जासं, धनबाद। बरवाअड्डा स्थित जूही किया मोटर्स शोरूम में बम फेंकने के मुख्य आरोपित कुंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस शूटर आशीष रंजन व अमर रवानी की तलाश भी कर रही है। कुंदन को पुलिस ने झरिया से पकड़ा है। उसके साथ पुलिस ने दो दूसरे आरोपितों को भी पकड़ा है। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को इन लोगों ने बताया कि वे लोग अमन ङ्क्षसह गैंग से जुड़े हंै।

बाइक चला रहा था कुंदन

जिस दिन किया मोटर्स शोरूम में बम फेंकने की घटना हुई थी, उस दिन कुंदन ही बाइक चला रहा था। वहीं उसके पीछे बैठे बोकारो निवासी अरुण कुमार ने बम फेंका था। अरुण सहित छह लोगों की इस मामले में पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। कुंदन इस मामले में फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

विध्यांचल में खोज रही थी पुलिस : घटना के बाद कुंदन को धनबाद पुलिस तलाशने के लिए ङ्क्षवध्याचल गयी हुई थी। पुलिस को सूचना थी कि कुंदन वहीं छिप कर बैठा है। मगर बाद में पुलिस को पता चला कि वह धनबाद में ही छिपा है। शनिवार की देर रात पुलिस ने उसे झरिया के एक आवास से गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि पुलिस अभी तक आशीष रंजन व अमर रवानी को नहीं पकड़ पायी है। गौरतलब हो कि 28 सितंबर को जूही किया मोटर्स शोरूम में अमन ङ्क्षसह के इशारे पर रंगदारी नहीं देने के कारण बम फेंका गया था।

chat bot
आपका साथी