इस बार आइआइटी भुवनेश्वर में होगी प्रिपएरिटी कोर्स की पढ़ाई

जोसा के छह राउंड काउंसिलिग के बाद अब आइआइटी आइएसएम बीटेक सत्र 2021-22 में 24 नवंबर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को आइआइटी धनबाद में दाखिले का मौका 28 नवंबर तक मिलेगा। दस्तावेजों की जांच आनलाइन होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:23 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 03:23 AM (IST)
इस बार आइआइटी भुवनेश्वर में होगी प्रिपएरिटी कोर्स की पढ़ाई
इस बार आइआइटी भुवनेश्वर में होगी प्रिपएरिटी कोर्स की पढ़ाई

धनबाद : जोसा के छह राउंड काउंसिलिग के बाद अब आइआइटी आइएसएम बीटेक सत्र 2021-22 में 24 नवंबर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को आइआइटी धनबाद में दाखिले का मौका 28 नवंबर तक मिलेगा। दस्तावेजों की जांच आनलाइन होगी। बताते चलें कि आइआइटी आइएसएम में 1125 सीटें आवंटित की गई हैं। इस बार आइआइटी आइएसएम सहित चार आइआइटी में होने वाले प्रिपएरिटी कोर्स की जिम्मेवारी आइआइटी भुवनेश्वर को दी गई है। दरअसल, प्रिपएरिटी कोर्स में जेईई एडवांस में कमजोर छात्रों को मौका दिया जाता है। एससी-एसटी छात्रों को एक साल पढ़ाई के बाद सीधे बीटेक में दाखिला लिया जाता है। आइआइटी धनबाद, भुवनेश्वर, भिलाई, खड़गपुर के प्रिपएरिटी कोर्स के छात्रों का नामांकन इस बार आइआइटी खड़गपुर में हुआ है। पिछली बार आइआइटी खड़गपुर में दाखिला लिया गया था। अगले सत्र में जोन के दूसरे आइआइटी में प्रिपएरिटी कोर्स के छात्र पढ़ाई करेंगे। कंप्यूटर साइंस का क्रेज बढ़ा तो माइनिग मशीनरी का क्लोजिग रैंक गिरा :

आइआइटी के सीट आवंटन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सीट आवंटन के बाद छात्रों के बीच आइआइटी आइएसएम के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिग का क्रेज बरकरार है। अप्लाइड जियोलाजी इंजीनियरिग में भी सुधार हुआ है। हालांकि माइनिग मशीनरी में का क्लोजिग रैंक 26162 चला गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि क्लोजिग रैंक 23 हजार के पार चला गया है। सूत्रों की माने तो पहले राउंड में ही कंप्यूटर साइंस की सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं काउंसलिग के बाद छात्रों की पसंद के अनुसार उन्हें संस्थान और विभागों का आवंटन कर दिया गया है। ओपनिग और क्लोजिग रैंक के मामले में आइआइटी धनबाद के कुछ विषयों को छोड़कर अन्य विषयों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। छठवें राउंड के बाद ओपनिग क्लोजिग

विषय - ओपनिग - क्लोजिग

केमिकल इंजीनियरिग - 7476 - 9271 क्लोजिग बढ़ा

सिविल इंजीनियरिग - 6933 - 9977 क्लोजिग बढ़ा

कंप्यूटर साइंस - 907 - 2851 क्लोजिग बढ़ा

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग - 4794 - 6359 ओपनिग और क्लोजिग बढ़ा

इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिग - 2877 - 4761 क्लोजिग बढ़ा

इंजीनियरिग इन फिजिक्स - 7059 - 8792 ओपनिग और क्लोजिग बढ़ा

पर्यावरण इंजीनियरिग - 11105 - 12846 ओपनिग बढ़ा क्लोजिग घटा

मैथ एंड कंप्यूटिग - 2968 - 4174 ओपनिग और क्लोजिग बढ़ा

मेकेनिकल इंजीनियरिग - 5756 - 8113 क्लोजिग बढ़ा

मिनरल एंड मेटेलरर्जी इंजीनियरिग - 9557 - 11905 ओपनिग बढ़ा क्लोजिग घटा

माइनिग इंजीनियरिग - 23306- 26162 ओपनिग और क्लोजिग बढ़ा

माइनिग मशीनरी इंजीनियरिग - 11244 - 12769 ओपनिग बढा और क्लोजिग घटा

पेट्रोलियम इंजीनियरिग - 8401 - 10889 ओपनिग और क्लोजिग बढ़ा

अप्लाइड जियोलॉजी इंजीनियरिग - 12877 - 13455 ओपनिग और क्लोजिग घटा

अप्लाइड जियोफिजिक्स इंजीनियरिग - 12587 - 13232 ओपनिग और क्लोजिग बढ़ा

chat bot
आपका साथी