लीज‍िए ! पुल‍िस की आंख में धूल झोककर, उचक्कों ने टपा द‍िए कैदी वाहन ही Godda Crime News

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से उचक्कों ने कैदी वाहन ही टपा दिया है। सिकटिया स्थित पुलिस लाइन में कैदियों को ढोने वाला छह चक्का वाहन हर दिन की तरह कोर्ट में कैदियों की पेशी के बाद देर शाम उसे पुलिस लाइन में खड़ा किया गया था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:41 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:09 PM (IST)
लीज‍िए ! पुल‍िस की आंख में धूल झोककर, उचक्कों ने टपा द‍िए कैदी वाहन ही   Godda Crime News
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से उचक्कों ने कैदी वाहन ही टपा दिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, गोड्डा : जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से उचक्कों ने कैदी वाहन ही टपा दिया है। सदर प्रखंड के मोतिया ओपी क्षेत्र के सिकटिया स्थित पुलिस लाइन में कैदियों को ढोने वाला छह चक्का वाहन हर दिन की तरह कोर्ट में कैदियों की पेशी के बाद गुरुवार की देर शाम उसे पुलिस लाइन में खड़ा किया गया था।

पुलिस लाइन की बैरक के निकट ही कैदी वाहन रहता था। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए उक्त छह चक्का वाहन को टपा दिया। अहले सुबह बैरक में रहने वाले पुलिस कर्मियों ने सामने खड़े रहने वाले कैदी वाहन को नहीं देखा तो उन्हें संदेह हुआ। फौरन ड्राइवर को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया।

जानकारी के अनुसार कैदी वाहन को गोड्डा - भागलपुर रोड में पंजवारा के पास कुछ लोगों ने देखा है। पुलिस अब बांका और भागलपुर जिले में अलग अलग छापेमारी कर वाहन की बरामदगी के लिए प्रयासरत है। वहीं जगह जगह सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

बताया जाता है कि कैदी वाहन की मरम्मती के लिए आसनबनी से मिस्त्री को पुलिस लाइन ले जाया जाता था। चोरी के तार उक्त मोटर मैकेनिक और उसके दोस्तों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है। कुछ मोटर मैकेनिक से पूछताछ भी की जा रही।

एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने बताया कि कैदी वाहन की बरामदगी के लिए पुलिस की दो अलग अलग टीम जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जिले के सभी थानाओं को अलर्ट कर दिया है। जगह जगह चेकनाका पर भी लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी