Dhanbad Crime: दुर्गा पूजा की छुट्टी में घूमने गए थे कोलकाता, चोरों ने 18 लाख की संपत्ति कर दी साफ

त्यौहार का मौसम शुरू होते ही चोरी जैसे अपराध में वृद्धि होना आम हो जाता है धनबाद के ऐसे ही दंपत्ति जो की दुर्गा पूजा की छुट्टी में कोलकाता घूमने गए थे उनके घरों में चोरों ने 18 लाख की संपत्ति चोरी कर ली।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:49 PM (IST)
Dhanbad Crime: दुर्गा पूजा की छुट्टी में घूमने गए थे कोलकाता, चोरों ने 18 लाख की संपत्ति कर दी साफ
पूजा की छुट्टी में गए थे कोलकाता घूमने चोरों ने कर दिया घर साफ। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद: दुर्गा पूजा में चोरों ने सराय ढेला इलाके में जमकर उत्पात मचाया है। रघुवर नगर के अलावा कुसुम बिहार के एक बंद घर में ताला तोड़ लगभग 1800000 रुपए संपत्ति की चोरी कर ली। मामले की शिकायत पीड़ित संजय साव ने सराय ढेला थाना में की है।

कैसे हुई चोरी: संजय साव ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ विजयदशमी के दिन कोलकाता गए हुए थे। अगले दिन जब सुबह वह अपने निवास स्थान कुसुम विहार पहुंचे तो देखा कि उनके मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वही घर में रखे तीन अलमीरा भी टूटी हुई थी। बताया कि उनके घर में सोने के जेवर सहित ₹300000 नगद है इसकी कुल कीमत ₹1800000 थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रघुवर नगर में भी हुई चोरी: सराय थाना प्रभारी ने बताया कि रघुवर नगर में भी ठीक इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। रघुवर नगर में हुई चोरी का शक स्थानीय अपराधियों पर ही है। पुलिस को शक है कि कुसुम बिहार में भी इसी गैंग ने चोरी की होगी। इस बाबत पुलिस ने दो तीन चोरों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक मामले में कुछ कहा नहीं जा रहा है। 

एक माह में 10 से भी अधिक हुई चोरी: सराय ढेला थाना क्षेत्र में पिछले एक माह में 10 से अधिक चोरी की घटनाएं हुई हैं। किसी भी मामले में पुलिस एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चोरी का सामान कहां बेचा जा रहा है इसकी भी जानकारी पुलिस को नहीं है। इसके अलावा जिला के दूसरे थानों में भी चोरी की घटना है लगातार घट रही है।

chat bot
आपका साथी