पढ़ाई नहीं होती पर फारेन लैंग्वेज के लिए मांगा आवेदन, तय कर दी सीटें

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी फारेन लैंग्वेज की पढ़ाई के लिए नए सत्र में फिर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। विवि के एडमिशन सेल ने पीजी नामांकन के लिए जारी पीजी विषयों की लिस्ट में फारेन लैंग्वेज को भी जगह दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:25 AM (IST)
पढ़ाई नहीं होती पर फारेन लैंग्वेज के लिए मांगा आवेदन, तय कर दी सीटें
पढ़ाई नहीं होती पर फारेन लैंग्वेज के लिए मांगा आवेदन, तय कर दी सीटें

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी फारेन लैंग्वेज की पढ़ाई के लिए नए सत्र में फिर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। विवि के एडमिशन सेल ने पीजी नामांकन के लिए जारी पीजी विषयों की लिस्ट में फारेन लैंग्वेज को भी जगह दी है। फारेन लैंग्वेज के लिए 32 सीटों पर चांसलर पोर्टल पर आवेदन मांगा गया है। विवि के इस निर्णय पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अब तक पीजी फारेन लैंग्वेज की पढ़ाई ही शुरू नहीं हुई है। फिलहाल सिर्फ पीके राय कालेज और एसएसएलएनटी महिला कालेज में फारेन लैंग्वेज के लिए स्नातक स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। विवि की स्थापना काल से ही चल रही तैयारी :

पीजी में फारेन लैंग्वेज की पढ़ाई की तैयारी विवि की स्थापना काल से ही चल रही है। हर बार इसमें तकनीकी पेच फंस रहा है। पढ़ाई की घोषणा हो रही है पर एडमिशन नहीं हो रहा है। इसके समाधान के लिए पिछले साल ही यह तय हुआ था कि पहले डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कराए जाएंगे। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स वाले छात्र-छात्राओं को फारेन लैंग्वेज पीजी में दाखिला मिल सकेगा। विवि के इसी निर्णय के तहत धनबाद के दो कालेज में फारेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स संचालन की अनुमति दी गई है। अभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई कि विवि ने पीजी में दाखिला के लिए आवेदन मांगना शुरू कर दिया। पीजी होम साइंस विभाग विवि के पास, पढ़ाई एसएसएलएनटी कालेज में होगी

धनबाद : पीजी होम साइंस विभाग अब बीबीएमकेयू के अधीन होगा। इस बार विवि से जारी एडमिशन नोटिस में इस विषय को विवि के पीजी विभाग में रखा गया है। हालांकि सिर्फ छात्राओं के विषय वाले इस पीजी कोर्स की पढ़ाई एसएसएलएनटी महिला कालेज में ही जारी रहेगी। प्राचार्य डा. शर्मिला रानी ने बताया कि होम साइंस लैब की बेहतर सुविधा एसएसएलएनटी महिला कालेज में है। इसी वजह से पीजी की पढ़ाई व प्रायोगिक कक्षाएं कालेज में ही होंगी। पीजी एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल पर आनलाइन आवेदन शुरू

धनबाद : पीजी में दाखिला के लिए शुक्रवार से चांसलर पोर्टल पर आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि ने अपने पीजी विभाग के साथ धनबाद और बोकारो के पीजी कालेजों में एडमिशन के लिए 3312 सीटों की लिस्ट जारी की है। छह नवंबर तक धनबाद और बोकारो के कालेज व विवि के पीजी विभाग में आनलाइन आवेदन भरा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी