पूरा विश्व मान रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेता : सांसद

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व वैश्विक नेता मान रहा है। उन्होंने विश्व के 70 देशों को कोरोना वेक्सीन की आपूर्ति की है। कोरोना के खिलाफ निर्णायक युद्ध में विश्व में अग्रणी भूमिका निभाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:32 PM (IST)
पूरा विश्व मान रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेता : सांसद
पूरा विश्व मान रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेता : सांसद

संस, सिदरी : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व वैश्विक नेता मान रहा है। उन्होंने विश्व के 70 देशों को कोरोना वेक्सीन की आपूर्ति की है। कोरोना के खिलाफ निर्णायक युद्ध में विश्व में अग्रणी भूमिका निभाई है। अब तक भारत के एक सौ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन टीका की व्यवस्था की है। उक्त बातें धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने शनिवार को कोरोना काल में जनसेवा करने वाले कोरोना वारियर्स को सिदरी में सम्मानित करने के बाद कही।

सिदरी नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह में सांसद ने विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष सोनू गिरी, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश सिंह, सुशांत महतो, समाजसेवी रानी केलेंडुला, प्रकाश बाउरी, विजय कुमार सिंह, संजू महतो व पूर्व पार्षद अजंता झा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद पीएन सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। सांसद ने वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार करने पर विपक्ष की कड़ी निदा करते हुए कहा कि भारत ने विपरीत परिस्थितियों में वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का लक्ष्य प्राप्त किया है। यदि विपक्ष ने वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच अफवाहें नहीं फैलाई होती तो यह लक्ष्य बहुत पहले हासिल किया जा सकता था। साथ ही महंगाई पर चर्चा करते हुए पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की महंगाई के लिए गैर भाजपा राज्य सरकारों को दोषी ठहराया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अरविद पाठक व संचालन मनोज मिश्रा ने किया। मौके पर शैलेश सिंह, अरविद खत्री, राकेश तिवारी, अणिमा सिंह, रंजना शर्मा, सावित्री पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी