दामोदर नदी पर बांध बनाकर इंटेकवेल की ओर मोड़ा पानी का बहाव, गर्मी में मिलेगा पानी भरपूर

इस बार गर्मी में झरिया से लेकर कतरास तक की लगभग 12 लाख की आबादी को पानी के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। पुटकी के पास दामोदर नदी का जलस्तर मापदंड से कम हो जाने के कारण रॉ वाटर स्टोर नहीं हो पा रहा था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 09:03 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 09:03 AM (IST)
दामोदर नदी पर बांध बनाकर इंटेकवेल की ओर मोड़ा पानी का बहाव, गर्मी में मिलेगा पानी भरपूर
झरिया से लेकर कतरास तक की आबादी को पानी के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : इस बार गर्मी में झरिया से लेकर कतरास तक  की लगभग 12 लाख की आबादी को पानी के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। पुटकी के पास दामोदर नदी का जलस्तर मापदंड से कम हो जाने के कारण रॉ वाटर स्टोर नहीं हो पा रहा था।

दामोदर हेडवर्क्स जामाडोबा में रॉ वाटर के जल भंडारण में कठिनाई होने पर माडा की ओर से 18 नवंबर 2020 से ही वैकल्पिक बांध निर्माण का कार्य विभागीय विभिन्न स्वास्थ्य अंचल के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। जामाडोबा हेडवर्क्स के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अथक मेहनत कर दामोदर नदी पर 70 फीसद बांध का निर्माण कर पानी का बहाव इंटरवेल की ओर मोड़ दिया है। अब जल संयंत्र में भरपूर पानी स्टोर किया जा सकेगा।  गर्मी में होने वाली पानी की दिक्कत अब लगभग खत्म हो जाएगी। वैकल्पिक बांध निर्माण कार्य में प्रतिनियुक्त मो.असलम ने बताया कि अवैध बालू खनन के कारण दामोदर नदी का 70 फीसद बहाव इंटेकवेल के दूसरे छोर अमलाबाद थाना जिला बोकारो की ओर चला गया था। इसकी लिखित शिकायत मर्डर के तकनीकी सदस्य इंद्रेश कुमार शुक्ला ने अमलाबाद थाना एवं बोकारो के उच्च पदाधिकारियों को भी दी थी।इसके बाद जाकर अवैध बालू खनन का कार्य बंद हुआ। जामाडोबा हेड वर्क्स के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लगातार काम कर दामोदर नदी पर 70 फीसद बांध निर्माण कर दिया। इससे दामोदर नदी का बहाव को इंटेकवेल की ओर हो गया। इसमें मेहनतकश माडा स्वास्थ्य अंचल के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान है। रॉ वाटर का उठाव सामान्य हो गया। बांध निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद भीषण गर्मी में भी कोयलांचल एवं बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी। बांध निर्माण में स्वास्थ्य अंचल पुटकी, स्वास्थ्य अंचल बाघमारा, अवर प्रमंडल जलापूर्ति कुसुंडा एवं स्वास्थ्य अंचल चास बोकारो के मेहनतकश मजदूरों का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी