बारिश से डूमरकुंडा में दो घरों की दीवार गिरी

संवाद सहयोगी पंचेत एग्यारकुंड प्रखंड के डूमरकुंडा चार नंबर में बारिश कारण मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:41 PM (IST)
बारिश से डूमरकुंडा में दो घरों की दीवार गिरी
बारिश से डूमरकुंडा में दो घरों की दीवार गिरी

संवाद सहयोगी, पंचेत : एग्यारकुंड प्रखंड के डूमरकुंडा चार नंबर में बारिश कारण मंगलवार की सुबह राय बिहारी पासवान व सुरेंद्र मल्लाह के घर की दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक गिर गई। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दीवार गिरने के कारण बाहर रखे ठेला व साइकिल, घड़ी व अन्य समान बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लोग मजदूरी व ठेला से सामन बेचकर घर चलाते है। पीड़ित परिवार ने मुखिया अजय पासवान से मदद की गुहार लगाई है। मुखिया ने इसको लेकर अंचलाधिकारी से संपर्क कर हल कराने की बात कही है।

---------------

मैथन मोड़ में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा गया खाद्य समाग्री

कुमारधुबी : इंडिया केयर फाउंडेशन बेंगलुरु संस्था द्वारा मंगलवार की सुबह झिलिया नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच रेलवे ओवरब्रिज के समीप खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री मिलने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया। समाजसेवी मुन्ना यादव ने बताया कि वे संस्था की मदद से काफी राहत मिली। जब यहां के पीड़ितों को राहत की जरूरत थी, उस वक्त संस्था के साथियों ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। 15 दिन का खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था के कर्मी सौरव कुमार वर्मा ने बताया कि इंडिया केयर फाउंडेशन के उद्देश्य है कि पीड़ितों को मदद करना। इसके तहत कोविड पीड़ितों की मदद की जा रही है। आगे भी जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। मौके पर संस्था के अन्य सदस्यों में अरुण विश्वकर्मा, अरुण कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी