साइडिग के असंगठित मजदूर काम बंद कर गए हड़ताल पर

असंगठित मजदूरों के वेतन से काटी गई राशि को पीएफ खाते में जमा करने हाई पावर कमेटी के बढ़े वेतन को देने सामाजिक सुरक्षा सालाना बोनस आदि की मांग को लेकर लोदना छह व नौ नंबर के मजदूर काम बंद कर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:34 PM (IST)
साइडिग के असंगठित मजदूर काम बंद कर गए हड़ताल पर
साइडिग के असंगठित मजदूर काम बंद कर गए हड़ताल पर

संस, तिसरा/अलकडीहा : असंगठित मजदूरों के वेतन से काटी गई राशि को पीएफ खाते में जमा करने, हाई पावर कमेटी के बढ़े वेतन को देने, सामाजिक सुरक्षा, सालाना बोनस आदि की मांग को लेकर लोदना छह व नौ नंबर के मजदूर काम बंद कर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन व जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दोनों साइडिग में पावर प्लांट को भेजा जाने वाला कोयला रैक की लोडिग बंद हो गई है। पावर प्लांट को कोयला नहीं भेजा जा पा रहा है। प्रबंधन की ओर से वार्ता का प्रयास किया गया। लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के लोदना क्षेत्रीय सचिव शिव कुमार सिंह ने कहा कि हाई पावर कमेटी की ओर से मजदूरी 165 रुपये प्रतिदिन बढ़ाया गया है। अभी 325 रुपये प्रतिदिन मजदूरों को मिल रहा है। बढ़ा हुआ 165 रुपये नहीं दिया जा रहा है। इसे देना होगा। कहा कि जब से ठेकेदार यहां काम कर रहा है। पीएफ की राशि जमा नहीं की गई है। धनबाद एसडीएम के सामने जनवरी माह में वार्ता हुई थी। लोदना प्रबंधन और ठेकेदार ने कहा था कि पीएफ की राशि जमा कर दी जाएगी पर आज तक ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा सुरक्षा की व्यवस्था जूता, टोपी आदि संसाधन मजदूरों को मिलना चाहिए। सालाना बोनस नहीं दिया जा रहा है। दुर्गापूजा के पहले ठेकेदार वेतन दें। दोनों साइडिग में 250 मजदूर काम करते हैं। आंदोलन को लेकर मजदूर दोनों साइडिग में झंडा लगाकर काम बंद कर दिए हैं। मौके पर ललन पासवान, जितेंद्र निषाद, रामवृक्ष धारी, शिव पासवान, विनोद पासवान, मधु बनर्जी, अशोक बनर्जी, सुरेश भुइयां, महेश पोद्दार, सुरेंद्र पासवान, मनोज पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी