कतरास में फोरलेन व राजगंज में जीटी रोड पर वाहनों को रोका
जागरण टीम कतरास किसान विधेयक के खिलाफ आहूत भारत बंद का कतरास क्षेत्र में मिलाजुला असर
जागरण टीम, कतरास: किसान विधेयक के खिलाफ आहूत भारत बंद का कतरास क्षेत्र में मिलाजुला असर देखा गया। बंद के समर्थन में कतरास तथा आसपास के बाजारों में बंदी का असर नहीं दिखा। दुकानें पूर्व की भांति खुली। बंद समर्थकों द्वारा कतरास बाजार के समीप फोरलेन व राजगंज में जीटी रोड पर धरना देने से कुछ देर तक जाम लग गया। वाहनों की आवाजाही रुक गई। मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल चौक से जुलूस निकाला। कतरास बाजार भगत सिंह चौक के पास फोरलेन पर एक घंटे तक धरना दिया। वाहनों की आवाजाही ठप रही। सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताते हुए नारेबाजी की।
धरना में मुक्तेश्वर महतो, शेख रहीम, सुनील महतो, ठाकुर महतो, अजय महतो, रिजवान अंसारी, संजय यादव, पप्पू खान, शाहनवाज अंसारी, अमरदीप महतो, महेश कुमार, कृष्णा कुमार, रोबिन महतो आदि शामिल थे। इधर झामुमो कार्यकर्ताओं ने फोरलेन पर ही धरना दिया। टायर जलाकर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। आंदोलन में झामुमो नेता कंचन महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, साधन महतो, प्रेमा पांडेय, मरियम बीबी, माधुरी देवी, अनु देवी, विक्की मालाकार, विक्रम लाहरी, मो.अकरम, परवेज इकबाल, आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र दूबे आदि शामिल थे।
नावागढ़ : झामुमो नेता कारू यादव के नेतृत्व में फुलारीटांड़ से जुलूस निकाला गया। मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर पर सवार हो समर्थकों ने इलाके का भ्रमण कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। अमित सिन्हा, प्रदीप यादव, संजीत मोदक, मंटू यादव, कामेश्वर यादव, बजरंगी पासवान आदि शामिल थे।
राजगंज: सुबह करीब 9 बजे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों लोग युवा समर्पण चौक (जीटी) रोड पर बैठ गए। परिणामस्वरूप कोलकाता एवं दिल्ली लेन में आवागमन अवरुद्ध हो गया। सड़क से गुजर रहे छोटे-बड़े वाहनों का लंबी कतार लग गई। राजगंज-कतरास रोड भी जाम हो गया। झामुमो कार्यकर्ता जरूरी वाहनों को छोड़ किसी को भी नहीं गुजरने दे रहे थे। बासुकीनाथ त्रिगुणाइत, महेंद्र रवानी, रोकी चौरसिया, रौनक सिन्हा, गुड्डू चौहान, कृष्णा चौहान, शहजाद अंसारी, पान बाबू, उमेश टुडू आदि शामिल थे।
गोमो बाजार: गोमो रेलवे स्टेशन तथा आसपास इलाके में बंदी का असर नहीं दिखा। हर दिन की तरह सोमवार को भी सभी प्रतिष्ठान खुले रहे। ट्रेनों के परिचालन में किसी तरह व्यवधान नहीं हुआ।