नवरात्र में आरती के समय शक्ति मंदिर में भक्तों की नो इंट्री

13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शक्ति मंदिर प्रबंधन कमेटी ने इस दौरान संध्या छह बजे और साढ़े सात बजे होने वाली आरती के समय किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:23 PM (IST)
नवरात्र में आरती के समय शक्ति मंदिर में भक्तों की नो इंट्री
नवरात्र में आरती के समय शक्ति मंदिर में भक्तों की नो इंट्री

जागरण संवाददाता, धनबाद : 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शक्ति मंदिर प्रबंधन कमेटी ने इस दौरान संध्या छह बजे और साढ़े सात बजे होने वाली आरती के समय किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए हैं। कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि नवरात्र एवं कोरोना काल को देखते हुए यह निर्णय लिया है। ताकि मंदिर आने वाले लोगों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि आम दिनों में मंदिर का पट्ट रात 8.30 बजे बंद होता था, लेकिन अब रात आठ बजे ही बंद कर दिया जाएगा। मंदिर में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जायेगा। यहां आने वाले भक्तों को दो गज की दूरी का पालन करना होगा। नारियल, फ़ुल, प्रसाद समेत अन्य पूजन सामग्री मंदिर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नवरात्र मे भक्तों के लिये एक ही दरवाजे से प्रवेश एंव दूसरे दरवाजे से निकास की अनुमति होगी। 13 अप्रैल से नवरात्र मे दर्शन के लिये दर्शन कूपन की बूकिग शुरू कर दी गई है। दर्शन के लिए आने वाले लोग भीड़ से बचने के लिये अपनी सुविधा अनुसार समय का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। दर्शन का समय प्रात: 5.45 बजे से 10.30 और शाम 4.00 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक होगा। आरती की समय प्रात: 5.15 बजे, सात बजे बजे एवं 10.30 बजे और शाम छह बजे व 7.30 बजे होगा। बैठक मे अध्यक्ष एसपी सोंधी, सचिव अरुण भंडारी, उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रुथी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र ठक्कर, कार्यकारणी सदस्य अशोक भसीन, साकेत साहनी, राकेश आनन्द, अनिलदत्त बाली, प्रबन्धक ब्रजेश मिश्र एवं सह प्रबन्धक गौरव अरोड़ा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी