बरोरा व ब्लॉक दो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई

संवाद सहयोगी बरोरा बरोरा व ब्लॉक दो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था महीनों से चरमराई हुई है। ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:32 PM (IST)
बरोरा व ब्लॉक दो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई
बरोरा व ब्लॉक दो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई

संवाद सहयोगी, बरोरा: बरोरा व ब्लॉक दो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था महीनों से चरमराई हुई है। बारबार ओवरहेड में खराबी आने से यह समस्या उत्पन्न हो रहा है। मामूली बारिश के बाद हर दिन बिजली चली जा रही है। फिर कब बिजली बहाल हो इसकी गारंटी नहीं।

गुरुवार से तो हद ही हो गई। गुरुवार शाम को बिजली जाने के बाद देर रात कुछ देर के लिए बहाल हुआ, लेकिन कुछ घंटों के लिए, फिर शुक्रवार बिजली चली गई जो शनिवार शाम तक एक दो घंटे ही रही। बिजली की वजह से न सिर्फ दोनों क्षेत्र की उत्पादन पर असर पड़ रहा है, बल्कि इस क्षेत्र के हरिणा मुराईडीह सहित कई कालोनी अंधकार में डूबा हुआ है। परियोजनाओं में बिजली संचालित कई मशीनें बंद हैं। परियोजना में जमा पानी निकासी का काम बंद है। बिजली नहीं रहने से कंपनी को प्रतिदिन लाखों का नुकसान पहुंच रहा है। प्रतिवर्ष दोनों क्षेत्र में मरम्मत कार्य में चार चार करोड़ रुपये खर्च के बाद भी बार-बार आई खराबी से प्रबंधन के व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। यूनियन प्रतिनिधियों ने बारबार आ रही खराबियों की जवाबदेही तय करने के लिए स्थानीय स्तर पर आई खराबियों के समय के आंकड़े और डीवीसी के कारण बंद होने के समय के आंकड़ों को सूचीबद्ध किए जाने की बात कही है। जानकारों का कहना है कि बारबार ओवररहेड डिस में खराबी आने का मुख्य कारण तड़ित चालक नहीं लगा होना है। खराबी आने पर उसे मरम्मत करने के लिए स्थानीय प्रबंधन की सही व्यवस्था नहीं है। रात में मामूली गड़बड़ी आने पर भी उसे ठीक करने के लिए सुबह का इंतजार किया जाता है। उसका कारण संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी रात में कार्यस्थल से तीस चालीस किलोमीटर दूर निवास करते हैं, जबकि पदाधिकारियों के रहने का समुचित व्यवस्था हरिणा कॉलोनी में दी गई है।

-------------------

हाल के दिनों में आसमानी बिजली गिरने की वजह से परेशानियां बढ़ी है। कभी डीवीसी से तो कभी स्थानीय स्तर पर खराबी आ रहे हैं। जल्द इसमे सुधार किया जाएगा।

एसएस शर्मा, क्षेत्रीय अभियंता (ईएंडएम) ब्लॉक दो क्षेत्र

chat bot
आपका साथी