जलेश्वर महतो के पक्ष में उतरे नोनियां व भुइयां समाज के लोग

नोनियां भुइयां समाज के लोग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के पक्ष में उतर गए। बुधवार की शाम को दोनों समाज के लोगों ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि हमारे समाज के लोगों को भ्रमित कर जलेश्वर महतो को बदनाम करने का साजिश रची गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:27 PM (IST)
जलेश्वर महतो के पक्ष में उतरे नोनियां व भुइयां समाज के लोग
जलेश्वर महतो के पक्ष में उतरे नोनियां व भुइयां समाज के लोग

लोयाबाद : नोनियां भुइयां समाज के लोग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के पक्ष में उतर गए। बुधवार की शाम को दोनों समाज के लोगों ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि हमारे समाज के लोगों को भ्रमित कर जलेश्वर महतो को बदनाम करने का साजिश रची गई है। पूर्व मंत्री जलेश्वर शिक्षित व समझदार नेता हैं। वे कभी भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इस मौके पर प्राण चौहान, एसएस प्रसाद, मनोज भुइयां, राजेंद्र चौहान, सूरज भुइयां, रंजीत चौहान, निकेश पासवान, सुनील भुइयां, गुड्डू भुइयां, शैलेंद्र भुइयां आदि लोग मौजूद थे। जलेश्वर का बयान निदनीय

कतरास : झारखंड राज्य नोनियां चौहान महासभा के जिलाध्यक्ष शंकर चौहान ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। समाज उनके बयान की निदा करती है और आने वाले चुनाव में उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भुइयां समाज ने किया जलेश्वर महतो का पुतला दहन

कतरास: अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन भुइयां एवं महामंत्री राजेंद्र भुइयां के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम शहर के थाना चौंक पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया। पूर्व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर किस्मत कुमार भुइयां, राहुल कुमार, प्रमोद भुइयां, शंकर भुइयां, गोपाल भुइयां, मुन्ना दास, लालधारी भुइयां, राजू भुइया, मिथलेश भुइयां, छोटू पासवान, सन्नी भुइयां, मुन्ना भुइयां, निरंजन भुइयां, श्रवण भुइयां, संजय भुइयां, दुखन भुइयां, छोटू भुइयां, अजय भुइयां, रामचंद्र भुइया आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी