एकजुटता में सबसे बड़ी ताकत

धनबाद : जिला विद्युत, साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का आठवां वार्षिक अधिवेशन बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:22 PM (IST)
एकजुटता में सबसे बड़ी ताकत
एकजुटता में सबसे बड़ी ताकत

धनबाद : जिला विद्युत, साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का आठवां वार्षिक अधिवेशन बुधवार को न्यू टाउन हॉल में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि संगठन में एकजुटता बनाए रखना बहुत बड़ी ताकत होती है, जो इस संघ में दिखती है।

उन्होंने कहा कि वे विद्युत, साउंड व डीजे संघ के साथ हमेशा खड़े हैं और धनबाद में जमीन उपलब्ध होने पर अपने फंड से सहयोग देंगे। वहीं, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने संगठन को जिला व राज्य में अधिक संगठित रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने निरसा में विद्युत, साउंड एंड डीजे संघ को कार्यालय और एंबुलेंस देने का आश्वासन दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया, जिसका मौके पर उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।

वार्षिक अधिवेशन में जिला की 15 शाखाओं के अलावा बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुर्गापुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में चेयरमैन तेजव्रत सिन्हा, सलाहाकार समिति के बबलू पांडेय, उपाध्यक्ष मंटू सिंह, महासचिव विशाल वर्मा, सचिव अमित अग्रवाल, सह सचिव समर सरकार, कोषाध्यक्ष महादेव मंडल, अशोक साव, दिनेश मंडल, अशोक साव, संरक्षक गुबा दा, प्रवक्ता पंचम शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी