सरकार ने कृषि विधेयक पारित कर किसानों एवं गरीबों को छलने का काम किया

धनबाद जिला कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार के किसान एवं मजदूर विरोधी कानून के विरोध में किसान अधिकार दिवस मनाया। इस अवसर पर रणधीर वर्मा पर सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:40 PM (IST)
सरकार ने कृषि विधेयक पारित कर किसानों एवं गरीबों को छलने का काम किया
सरकार ने कृषि विधेयक पारित कर किसानों एवं गरीबों को छलने का काम किया

धनबाद : जिला कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार के किसान एवं मजदूर विरोधी कानून के विरोध में किसान अधिकार दिवस मनाया। इस अवसर पर रणधीर वर्मा पर सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम रखा। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने सरदार पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर दोनों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का देशहित में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैंकों एवं कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर गरीबी हटाओ का नारा दिया। देश को एक नई दिशा मिली। लौह पुरुष सरदार पटेल हमेशा निष्ठा और ईमानदारी के पर्याय रहे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक पारित कर किसानों एवं गरीबों को छलने का काम किया है। मोदी सरकार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय प्रारंभ की गई हरित क्रांति पर हमला कर रही है। देशहित व किसान हित में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार पारित कृषि बिल वापस ले। जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र वर्मा, मदन महतो, वीके सिंह, डुंगुर सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, मंटू दास, मनोज यादव, अनवर शमीम, अक्षयवर प्रसाद, संजय सिंह चौधरी, जीतेश सिंह, गंगा वाल्मीकि, हरेंद्र शाही, दिनेश सिंह, राजू दास, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, दिनेश यादव, उत्तम मिश्रा, रोहित वाही, संदीप कुमार कक्कू, डीएन यादव, राकेश गुप्ता, मनोज सिंह, प्रियव्रत सिंह चौधरी, जय प्रकाश चौहान, अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी