झुंड से बिछड़े हाथी ने निरसा के लाघाटा क्षेत्र में किया प्रवेश, लोगों में भय

जामताड़ा से हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी शुक्रवार की सुबह मैथन डैम को पार कर निरसा के लाघाटा क्षेत्र में प्रवेश गया। इससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की सुबह हाथी लाघाटा गांव आ धमका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:34 PM (IST)
झुंड से बिछड़े हाथी ने निरसा के लाघाटा क्षेत्र में किया प्रवेश, लोगों में भय
झुंड से बिछड़े हाथी ने निरसा के लाघाटा क्षेत्र में किया प्रवेश, लोगों में भय

संवाद सहयोगी, निरसा : जामताड़ा से हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी शुक्रवार की सुबह मैथन डैम को पार कर निरसा के लाघाटा क्षेत्र में प्रवेश गया। इससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की सुबह हाथी लाघाटा गांव आ धमका। हालांकि ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए उसे गांव से भगा दिया, लेकिन हाथी ने जाते-जाते गांव के धधकीटांड़ टोला निवासी राजकुमार मूर्मू की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह झाराबारा मंदिर की ओर निकल गया।

झाराबारा मंदिर के पास स्थित पहाड़ पर घना जंगल है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी उक्त पहाड़ पर जंगल में शरण लेगा। दिन में तो वह आसानी से जंगल में आराम करेगा, लेकिन रात होती ही वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहराम मचा सकता है। रात में हाथी के आक्रमण से बचाव के लिए आसपास के ग्रामीणों ने अपनी तरफ से उपाय किए हैं। साथ ही उन्होंने वन विभाग को भी सूचना दे दी है, ताकि रात में प्रवेश करने पर उसे मशालचियों के सहयोग से गांव से दूर भगाया जा सके। मालूम रहे कि पिछले साल छह नवंबर को निरसा प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने साइकिल से खेत की ओर जा रहे रवि लाल नामक व्यक्ति को पटक कर मार डाला था। साथ ही खेत में खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से टुंडी में पहाड़ी की तराई पर बसे गांवों में भी पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। इससे लोगों के बीच में भय का माहौल है।

chat bot
आपका साथी