साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पर रहेगा पांच राशियों का प्रभाव

एक दिन बाद इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण चार दिसबंर को लगने जा रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण आंशिक है और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:23 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:23 AM (IST)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पर रहेगा पांच राशियों का प्रभाव
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पर रहेगा पांच राशियों का प्रभाव

धनबाद : एक दिन बाद इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण चार दिसबंर को लगने जा रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण आंशिक है और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। लेकिन इस साल लगने वाला ये सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद भारी साबित हो सकता है। भुईफोड़ मंदिर के पुजारी सुभाष पांडेय के अनुसार वैसे तो इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। जिसका असर शुभ व अशुभ दोनों तरह का हो सकता है। लेकिन पांच राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ घटनाओं का कारण बन रही है। चार दिसंबर शनिवार को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी है। सूर्य ग्रहण चार दिसंबर की सुबह 10:59 बजे से दोपहर 03:07 बजे तक रहेगा। इन पांच राशियों पर पड़ेगा प्रभाव :

मेष : सूर्य ग्रहण लगने के समय जिनका मेष राशि है उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी बीमारी की चपेट में भी आ सकता हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कर्क : दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ अधिक देर बहस करने से बचें। नहीं तो बातों-बातों में विवाद हो सकता है। तुला : बातचीत के दौरान किसी को अपशब्द कहना नुकसानदायक हो सकता है, गुस्से को काबू रखना होगा। सेहत पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना है। वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले पर सूर्य ग्रहण का असर सर पड़ रहेगा। तनाव, उलझन, बेचयनी महसूस होगी।

धनु : कोई भी कार्य को पूर्ण करने के लिए बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ेगी। पूर्ण करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी