Youth Congress Elections: स्क्रूटनी के बाद धनबाद में 16 दावेदार मैदान, जल्द जारी होगी मतदान की तिथि

यूथ कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन चुनाव होने जा रहा है। इसका उद्देश्य यूथ कांग्रेस को डिजिटल युग की ओर लेकर जाना है। बैलेट पेपर की जगह आनलाइन वोटिंग कर युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:52 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:13 AM (IST)
Youth Congress Elections: स्क्रूटनी के बाद धनबाद में 16 दावेदार मैदान, जल्द जारी होगी मतदान की तिथि
धनबाद जिला युवा कांग्रेस ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी जिलों में जिला कमेटी व विधानसभा कमेटी का चुनाव होना है। यूथ कांग्रेस के राज्यस्तरीय चुनाव प्रक्रिया को लेकर हुए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए स्क्रूटनी के बाद 16 दावेदार निकलकर सामने आए हैं। इसमें 12 सामान्य कोटि, तीन ओबीसी और एक ने अनुसूचित जाति कोटे से नामांकन किया है। जिले की सभी छह विधानसभा में से धनबाद विधानसभा कमेटी के लिए सर्वाधिक आठ लोगों ने नामांकन किया है। 25 सितंबर से लेकर 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान और वोटिंग प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन मतदान होगा। मतदान की तिथि फिलहाल जारी नहीं की गई है।

इन्होंने की है दावेदारी

आदित्य आनंद, मो जुबेर, आरिफ अनवर खान, सावन सुमन, जावेद आलम, सन्नी कुमार सिंह, कुमार गाैरव, ऋषिकांत यादव, कमल कुमार शर्मा, सोनू कुमार यादव, विक्की कुमार, वसीम अकरम, अनुज कुमार, जयराम बाउरी, सूरज कुमार वर्मा एवं मो गुलाम।

पहली बार होने जा रहा ऑनलाइन चुनाव

यूथ कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन चुनाव होने जा रहा है। इसका उद्देश्य यूथ कांग्रेस को डिजिटल युग की ओर लेकर जाना है। बैलेट पेपर की जगह आनलाइन वोटिंग कर युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता इंडियन यूथ कांग्रेस (आइवाईसी) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन वोटिंग करेंगे। स्वच्छ और निष्पक्ष वोटिंग के लिए सीधे पदाधिकारियों के लिए वोट करते हुए समर्थन करेंगे। कई चरणों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव होगा। सबसे पहले एक माह तक चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान चलेगा। जिला युवा कांग्रेस के कुमार संभव सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। चुनाव पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। ऐसा सिर्फ स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए किया गया है।

chat bot
आपका साथी