थम-थम कर 18 तक बरसेंगी मानसूनी फुहारें

दो दिन पहले मानसून के आगमन के साथ ही अब राज्य में लो प्रेशर सक्रिय हो गया है। लो प्रेशर के बादलों से थम-थम कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर का केंद्र होने की जानकारी दी है। इससे बादलों की आवाजाही के दौरान फुहारें बरसती रहेंगी। 18 जून तक पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:36 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:36 AM (IST)
थम-थम कर 18 तक बरसेंगी मानसूनी फुहारें
थम-थम कर 18 तक बरसेंगी मानसूनी फुहारें

जागरण संवाददाता, धनबाद : दो दिन पहले मानसून के आगमन के साथ ही अब राज्य में लो प्रेशर सक्रिय हो गया है। लो प्रेशर के बादलों से थम-थम कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर का केंद्र होने की जानकारी दी है। इससे बादलों की आवाजाही के दौरान फुहारें बरसती रहेंगी। 18 जून तक पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। मौसम का मिजाज बिगड़ने के दौरान खेत में न जाने, सुनसान जगहों पर किसी पेड़ के नीचे खड़े न होने, जलाशयों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है।

--- धनबाद में अब तक सामान्य से 88 फीसद ज्यादा बारिश

जून के दूसरे हफ्ते तक धनबाद में बारिश का ग्राफ अच्छा है। मौसम विभाग से जारी आंकड़े बताते हैं कि एक से 14 जून के बीच धनबाद में 124.8 एमएम बारिश हुई जबकि सामान्य बारिश 66.2 एमएम होना चाहिए। यानी अब तक कुल 88 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

----

इस हफ्ते कम रहेगी गर्मी

थम-थम कर बारिश होते रहने से तापमान में कमी आ गई है। पूरे हफ्ते शहर का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर रहने की संभावना है। बुधवार से इसमें दो डिग्री की गिरावट आएगी। अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं। 19 जून तक का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24

बुधवार अधिकतम 27 न्यूनतम 23

गुरुवार अधिकतम 27 न्यूनतम 23

शुक्रवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24

शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी