मुख्यमंत्री तक पहुंचा नाबालिग लड़की से छेड़खानी व उसके मामा की पिटाई का मामला

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से तीन दिसंबर को छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छेड़खानी मामले की शिकायत करने जोड़ापोखर थाना गए नाबालिग लड़की के मामा की पिटाई जमादार मनोज ने लाठी-डंडे से बंद कमरे में की थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM (IST)
मुख्यमंत्री तक पहुंचा नाबालिग लड़की से छेड़खानी व उसके मामा की पिटाई का मामला
मुख्यमंत्री तक पहुंचा नाबालिग लड़की से छेड़खानी व उसके मामा की पिटाई का मामला

संस, जामाडोबा : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से तीन दिसंबर को छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छेड़खानी मामले की शिकायत करने जोड़ापोखर थाना गए नाबालिग लड़की के मामा की पिटाई जमादार मनोज ने लाठी-डंडे से बंद कमरे में की थी। इसके बाद मामा ने धनबाद के एसएसपी से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की थी। छेड़खानी का मामला अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गया है। लड़की से छेड़खानी और जमादार की ओर से पिटाई के मामले की जानकारी पीड़ित के मामा ने मंगलवार को ट्वीट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दी है। दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने और आरोपित रवि को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ट्वीट कर पीड़ित लड़की के मामा की ओर से कहा गया है कि तीन दिसंबर को भगिनी एक शादी समारोह से लौट कर रात में घर आ रही थी। इसी बीच सुनसान रास्ते में घात लगाकर खड़े युवक रवि ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर लड़की के पिता को युवक ने पीटा। इसके बाद पीड़िता की मां अपने भाई के साथ मामला जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराने गई तो पुलिस ने मामा को पीटा। पुलिस अभी तक आरोपित को अब तक नहीं पकड़ पाई है। वह खुलेआम घूम रहा है। उल्टा पुलिस पीड़ित परिवार को ही परेशान कर रही है। क्या यही झारखंड पुलिस का चेहरा है। मुख्यमंत्री से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर पीड़ित लड़की के मामा ने की है।

chat bot
आपका साथी