बस्ताकोला में महिला के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा

संस धनसार बस्ताकोला में सोमवार की रात स्थानीय लोगों ने एक महिला पर सेक्स रैकेट चलाने का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:37 PM (IST)
बस्ताकोला में महिला के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा
बस्ताकोला में महिला के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा

संस, धनसार : बस्ताकोला में सोमवार की रात स्थानीय लोगों ने एक महिला पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर झरिया थाना पुलिस पहुंची और महिला व बलियापुर के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि महिला अपने घर में बाहर से युवती को बुलाकर सैक्स रैकेट चलाती है। इसके यहां बाहर से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर महिला झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। लोगों ने बताया कि महिला के घर में रात को खाकी और खादीधारी लोगों का भी आना-जाना होता है। इस कारण महिला के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

ऐसे भड़का मामला : बलियापुर का प्रकाश नामक युवक गलत नीयत से महिला के घर रात आठ बजे बस्ताकोला आया। युवक महिला के घर नहीं जाकर बगल के एक व्यक्ति के घर में घुस गया। महिला को प्रकाश ने कहा कि भाभी बारिश के बावजूद आपके पास आए हैं। इसपर व्यक्ति के घर वाले भड़कते हुए युवक को धर दबोचा। उसकी पिटाई कर दी। मौका देख प्रकाश बाइक छोड़कर भाग निकला। मंगलवार की सुबह युवक बाइक लेने बस्ताकोला पहुंचा। तभी लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। युवक ने पुलिस से कहा कि एक महिला के घर आया था। बारिश व अंधेरा होने के कारण दूसरे के घर घुस गया। हालांकि पुलिस हिरासत की महिला ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत बताया है।

---

इस मामले में पकड़े गए युवक व आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- पीके झा, इंस्पेक्टर झरिया थाना।

chat bot
आपका साथी