पूर्व पार्षद की बनाई दीवार को प्रशासन ने तोड़ा

संस झरिया धनबाद नगर निगम वार्ड 43 की पूर्व पार्षद आयशा खातून की ओर से बनियाहीर मैदान के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM (IST)
पूर्व पार्षद की बनाई दीवार को प्रशासन ने तोड़ा
पूर्व पार्षद की बनाई दीवार को प्रशासन ने तोड़ा

संस, झरिया : धनबाद नगर निगम वार्ड 43 की पूर्व पार्षद आयशा खातून की ओर से बनियाहीर मैदान के पास सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध दीवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया। विधि-व्यवस्था के लिए झरिया थाना के काफी संख्या में पुलिस भी मौके पर थे। स्थानीय लोगों ने कई माह पहले पूर्व पार्षद पर सरकारी जमीन पर अवैध दीवार बनाकर सार्वजनिक रास्ता को बंद करने देन की शिकायत झरिया के थानेदार व सीओ से की गई थी। उस समय दोनों अधिकारियों ने पूर्व पार्षद से जल्द अवैध दीवार को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन पूर्व पार्षद ने ऐसा नहीं किया। आज प्रशासनिक अधिकारियों ने दीवार को ध्वस्त करा दिया। पुलिस की कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया। नगर निगम के कर्मियों के सहयोग से अवैध दीवार को ढहाकर रास्ता को खोल दिया गया। पास बनी एक गुमटीनुमा दुकान को भी ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में हर्ष है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व पार्षद जिस घर में रहती है। वह भी अवैध तरीके से बनाया गया है। मौके पर दंडाधिकारी सीआइ श्याम लाल मांझी, झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा आदि अधिकारी थे।

----

अवैध कब्जा को लेकर स्थानीय लोगों ने झरिया थाना में शिकायत की थी। इसके बाद रास्ते में बनाई गई दीवार को गिराने के लिए पहले पूर्व पार्षद को कहा गया था। दीवार को नहीं तोड़ा गया। आज सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

श्याम लाल मांझी, दंडाधिकारी।

----

मामले को लेकर अभी कुछ नहीं कहेंगे। मैं पहले से ही परेशान हूं। आगे क्या करना है इसके बारे में बाद में सोचेंगे।

- आयशा खातून, पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 43 झरिया।

chat bot
आपका साथी