इंडस्ट्री में टेंपो चालक की गला दबाकर हत्या

संस धनसार झरिया थाना अंतर्गत इंडस्ट्री कोलियरी निवासी ब्रजेश्वर मिस्त्री के 38 वर्षीय पुत्र विशा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:11 PM (IST)
इंडस्ट्री में टेंपो चालक की गला दबाकर हत्या
इंडस्ट्री में टेंपो चालक की गला दबाकर हत्या

संस, धनसार : झरिया थाना अंतर्गत इंडस्ट्री कोलियरी निवासी ब्रजेश्वर मिस्त्री के 38 वर्षीय पुत्र विशाल शर्मा की हत्या सोमवार की सुबह अज्ञात लोगों ने रस्सी से गला दबाकर कर दी। कुछ दिन पूर्व विशाल व कुछ लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था। विशाल की पत्नी मंजू देवी, 12 वर्षीय पुत्री नंदिनी और आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएसपी अभिषेक कुमार मृतक के घर पहुंचकर पत्नी से पूछताछ की। पुलिस घटना के बाद संतोष भुइयां की शराब दुकान में छानबीन को पहुंची, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतक विशाल की पत्नी मंजू ने पुलिस को बताया कि पति का अपना टेंपो है। उसे चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। हर दिन सुबह तीन बजे शराब पीने चला जाता था। सोमवार के भोर में भी तीन बजे घर से निकला। एक घंटा बाद वह हांफ्ते हुए घर पहुंचा। कहा कि पुलिस को जल्दी बुलाओ। इतना कह कर विशाल घर के पलंग पर गिर गया। कुछ देर बाद ही विशाल की मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि पति के गले में रस्सी का निशान है। हाथ और शरीर में जख्म के भी निशान हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। भाजयुमो नेता रिकू शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना दी। पुलिस से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। विशाल इंडस्ट्री कोलियरी में भाई विक्की, विकास और विजय के साथ अलग-अलग कमरे में रहता था।

chat bot
आपका साथी