Dhanbad Weather Forecast: अगले तीन दिन में 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, विदेशी बादलों से हो रहा माैसम में बदलाव

धनबाद और आसपास के इलाकों से ठंड विदा हो गई है। अब दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। धूप भी खिल रही है। माैसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:37 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:37 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: अगले तीन दिन में 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, विदेशी बादलों से हो रहा माैसम में बदलाव
आसमान में बादलों का मनभावन नजारा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। दिसंबर-जनवरी में जहां पाकिस्तान बर्फीली हवाएं भेज रहा था, वहीं अब फरवरी के अंत में गर्म बादल भेज रहा है। सरहद पार से आनेवाले गर्म बादल धनबाद के ऊपर से पार कर रहे हैं। इससे धनबाद और आसपास की आबोहवा भी प्रभावित हो रही है। बुधवार से इसका खासा असर धनबाद के मौसम पर दिखेगा। दिन में तापमान चढ़ा रहेगा ही रात में भी इसका असर रहेगा। खिली धूप के साथ गर्म बादलों की आवाजाही से गर्मी और उमस बढ़ जाएगी। इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो झारखंड में अभी मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक जाएगा। इस बदलाव की वजह यह है कि पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और उससे उत्पन्न गर्म बादल इस ओर आ रहे हैं। इसका असर धनबाद समेत आसपास के जिलों में भी दिखेगा। जामताड़ा, गिरिडीह और बोकारो के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

     शनिवार तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 14 गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 16 शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 16 शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 17

chat bot
आपका साथी