Pakur Crime News: घर से बाजार गई किशोरी की पत्थर से कूचकर हत्या, एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना

मृतका के स्वजनों ने बताया कि सुखी सोमवार की शाम पोखरिया हाट गई थी। हटिया से सुखी देर रात घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सुखी का शव गांव के बाहर देखा। स्वजनों और महेशपुर पुलिस को सूचना दी।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:58 AM (IST)
Pakur Crime News: घर से बाजार गई किशोरी की पत्थर से कूचकर हत्या, एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना
पाकुड़ में किशोरी की हत्या ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, पाकुड़। महेशपुर थाना के तसरिया गांव में सोमवार की रात 17 वर्षीय सुखी मुर्मू की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। एसपी हृदीप पी जनार्दनन, एसडीपीओ महेशपुर नवनीत हेम्ब्रम, थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। एसपी के निर्देश पर महेशपुर थाना पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

मृतका के स्वजनों ने बताया कि सुखी सोमवार की शाम पोखरिया हाट गई थी। हटिया से सुखी देर रात घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सुखी का शव गांव के बाहर देखा। स्वजनों और महेशपुर पुलिस को सूचना दी गई। स्वजन ने सुखी को पहचान लिया। कुछ देर बाद महेशपुर थाना प्रभारी भी दलबल के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने अपने वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। एसपी और एसडीपीओ भी कुछ देर बाद पहुंच गए। छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की हत्या हुई है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि पुलिस किशोरी की हत्या मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही हत्या मामले का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी