रोस्टर विवाद के कारण लटकी शिक्षकों की नियुक्ति, राज्यपाल को जल्द रास्ता निकलने की उम्मीद

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रोस्टर विवाद के कारण नियुक्ति में देरी हो रही है। मैंने मानव संसाधान विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी बात की है।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:19 AM (IST)
रोस्टर विवाद के कारण लटकी शिक्षकों की नियुक्ति, राज्यपाल को जल्द रास्ता निकलने की उम्मीद
रोस्टर विवाद के कारण लटकी शिक्षकों की नियुक्ति, राज्यपाल को जल्द रास्ता निकलने की उम्मीद

धनबाद, जेएनएन। रोस्टर सिस्टम में विवाद के कारण शिक्षकों की नियुक्ति में समस्या आ रही है। प्रयास चल रहा है और उम्मीद है जल्दी ही इस विवाद का निपटारा हो जाएगा। यह बातें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की पहली सीनेट की बैठक में भाग लेने पहुंची कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए फिलहाल संविदा पर शिक्षक बहाल किए जा रहे हैं। 

मुर्मू ने कहा कि रोस्टर विवाद के कारण नियुक्ति में देरी हो रही है। मैंने मानव संसाधान विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी बात की है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास में जनप्रतिनिधियों का रोल अहम है। पदाधिकारियों का विभाग बदलता रहता है। आज इस विभाग में तो कल दूसरे में चले जाते हैं। पर, स्थानीय जनप्रतिनिधि वहीं रहते हैं। उन्हें समस्याओं की जानकारी रहती है। इसलिए समाधान ढूंढऩे में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने बीबीएमकेयू में शुरू किए गए व्यावसायिक विषयों के लिए विवि की पीठ थपथपाई। कहा कि पारंपरिक विषयों के साथ रोजगार उन्मुख विषयों की पढ़ाई से छात्र स्वरोजगार से जुड़ेंगे। कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की समस्या को जानने और समझने के लिए ही राजभवन में टॉपरों को बुलाकर संवाद करती हैं। कॉलेजों में शौचालय, प्रयोगशाला, शैक्षणिक स्थिति और लाइब्रेरी शिक्षकों की स्थिति जैसी बुनियादी जानकारियां लेकर उनमें सुधार लाने का प्रयास करते हैं। 

शिलान्यास समारोह में आना चाहती थीं राज्यपालः राज्यपाल मुर्मू ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने की उनकी व्यक्तिगत इच्छा थी। 13 नवंबर 2017 को शिलान्यास समारोह में भी वह शामिल होना चाहती थीं। पर व्यस्त शिड्यूल की वजह से मुमकिन नहीं हुआ। कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो की धरती पर आने की इच्छा आज हुई। 

विधायक व कुलपति ने किया स्वागतः   सुबह 10 बजे राज्यपाल बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची। हवाई अड्डे पर धनबाद विधायक राज सिन्हा और कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। 

सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष हेमंत ने की मुलाकातः  एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंची राज्यपाल से नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात चंद पलों का ही था। वहां से राज्यपाल ठीक समय पर बीबीएमकेयू परिसर पहुंची। 

एनसीसी कैडेटों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनरः विवि परिसर में एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ  ऑनर दिया। इसके ठीक बाद उन्होंने विवि परिसर में स्व. बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। कुलपति चेंबर में चंद मिनट बैठने के कारण सीनेट की बैठक में पहुंची। 

पुलवामा के शहीदों को नमन के साथ शुरू हुई बैठकः सीनेट की बैठक से पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शहीदों को नमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

राज, अरूप और राजकिशोर पहुंचे, नहीं आए तीन अन्य विधायकः सीनेट की बैठक में छह विधायकों के साथ कुल 49 सदस्यों को भाग लेना था। धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक राज किशोर महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी इसमें शामिल हुए। बोकारो विधायक वीरंची नारायण, जामा विधायक सीता सोरेन और देवघर विधायक नारायण दास बैठक में नहीं पहुंचे। 

कौन-कौन थे मौजूदः पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा, उच्च शिक्षा सचिव राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक दिनेश प्रसाद, तकनीकी शिक्षा निदेशक अरूण कुमार, प्रति कुलपति डॉ अनिल महतो, रजिस्ट्रार डॉ. पी महतो, सीसीडीसी नारायण महतो, प्रॉक्टर डॉ मीना श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, डीन डॉ. एसकेएल दास, प्रो. पी शेखर, परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्यजीत कुमार सिंह, डॉ. देवयानी विश्वास, रूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ धनंजय कुमार सिंह, डॉ. मौसूफ अहमद। 

chat bot
आपका साथी