IRCTC : अब 29 जून से बुक होंगे तत्काल टिकट, अपने पुराने समय से एक घंटे लेट खुलेगी रांची-पटना जनशताब्दी Dhanbad News

एक जून से चलने वाली सभी 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट अब 29 जून से बुक होंगे। रविवार को रेल मंत्रालय ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 04:53 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 04:54 AM (IST)
IRCTC : अब 29 जून से बुक होंगे तत्काल टिकट, अपने पुराने समय से एक घंटे लेट खुलेगी रांची-पटना जनशताब्दी Dhanbad News
IRCTC : अब 29 जून से बुक होंगे तत्काल टिकट, अपने पुराने समय से एक घंटे लेट खुलेगी रांची-पटना जनशताब्दी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। एक जून से चलने वाली सभी 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट अब 29 जून से बुक होंगे। रविवार को रेल मंत्रालय ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया। इससे पहले रेलवे में 31 मई से 120 दिन पहले रेल आरक्षण सेवा बहाल होने के साथ ही तत्काल टिकटों की बुकिंग का भी ऐलान कर दिया था। अब इसमें बदलाव किया गया है। नये नियम के अनुसार, अब 29 जून से तत्काल टिकट बुक होंगे।

वहीं, सोमवार से चलने वाली रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस रांची से एक घंटे लेट खुलेगी। झारखंड सरकार के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के खुलने के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह व्यवस्था एक हफ्ते के लिए प्रभावी होगी। रांची-पटना जनशताब्दी दोपहर 2:25 के बजाय फिलहाल अगले आदेश तक 3.25 पर खुलेगी। इस वजह से बोकारो स्टील सिटी, गोमो समेत अन्य स्टेशनों पर भी लेट से आएगी।

हालांकि रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में फेरबदल अभी सिर्फ रांची से खुलने वाली ट्रेन के लिए ही किया गया है। पटना-रांची जनशताब्दी के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह अपने पुराने समय पर पटना से खुलेगी और रांची पहुंचेगी। यह सुबह छ: बजे पटना से खुलेगी औऱ दोपहर को 1:55 में रांची पहुंचेगी। इस दौरान गोमो, बोकारो स्टील सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर भी अपने पुराने समय पर ही पहुंचेगी।

जरूरी जानकारी :

यात्रियों को 90 मिनट पहले पहुंचना होगा रेलवे स्टेशन। कन्फर्म और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कर सकेंगे अंदर प्रवेश। संक्रमण के लक्षण मिलने पर कन्फर्म टिकट वाले को भी सफर की अनुमति नहीं।
chat bot
आपका साथी