टाटा वर्कर्स यूनियन के दल ने झरिया डिवीजन की जामाडोबा खदान का किया निरीक्षण Dhanbad News

टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का एक दल अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के नेतृत्व में टाटा स्टील झरिया डिवीजन की जामाडोबा कोलियरी खदान पहुंचा। दल के लोगों ने सोमवार को जमीन से सैकड़ों मीटर अंदर खदान में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:50 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन के दल ने झरिया डिवीजन की जामाडोबा खदान का किया निरीक्षण Dhanbad News
सैकड़ों मीटर अंदर खदान में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया: टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का एक दल अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के नेतृत्व में टाटा स्टील झरिया डिवीजन की जामाडोबा कोलियरी खदान पहुंचा। दल के लोगों ने सोमवार को जमीन से सैकड़ों मीटर अंदर खदान में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

दल के लोगों ने इस दौरान पाया कि टाटा स्टील झरिया प्रबंधन की ओर से कोयला खदान में सुरक्षा की अति उन्नत तकनीक की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दल के लोगों ने प्रबंधन की काफी सराहना की। इस दौरान टाटा स्टील झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया से भी दल के लोगों ने मुलाकात की।

दल में यूनियन के संजीव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, सरोज सिंह, अजय चौधरी थे। मालूम हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन का दल कई दिनों से टाटा स्टील की खदानों का निरीक्षण कर रहा है। इसके पहले दल के लोग नोआमुंडी का दौरा किए थे। यहां भी दल के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद दल के लोग टाटा स्टील झरिया डिविजन के जामाडोबा कोलियरी पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी